बिहार राज्य के समस्तीपुर जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता पीयूष पुष्कर ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया की आज के दौड़ में हमारे देश में जिस तरह से राजनीतिक दलों द्वारा राजनीति किया जा रहा है। यह आने वाले भविष्य के लिए अच्छे संकेत नहीं है। इसका हानिकारक प्रभाव पड़ सकता है। जैसे पहले के समय में बूथ कैप्चर कर चुनाव जीतने के साथ सत्ता हथियाने का दौर चलता था। पहले यह एक ग्राम पंचायत के चुनाव से लेकर लोक सभा के चुनाव में खूब देखा जाता था। जिसका बाहुबल उसकी सरकार या चुनाव जीत। लेकिन धीरे धीरे चुनाव आयोग और कड़ी पुलिसिया चौकसी के कारण यह लगभग खत्म हो गया। जो अच्छी बात है। लोकतंत्र में सबका मतदान करना जरूरी है। लेकिन शायद अगर प्रशासनिक डर नहीं रहे तो राजनीतिक दल या नेता फिर से बूथ कैप्चर करने से बाज नहीं आयेंगे।
