विद्यापतिनगर आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर प्रशासनिक स्तर पर बूथ सत्यापन कि तैयारी शुरू कर दी गई है। सोमवार को पंचायत समिति भवन के सभागार में बीडीओ महताब अंसारी ने सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट व चौकीदार के साथ समीक्षा बैठक की। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

विद्यापतिनगर। प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित पंचायत समिति सभागार कक्ष में शनिवार को नवनिर्वाचित प्रखंड प्रमुख कृष्णा देवी के अध्यक्षता में पंचायत समिति की प्रथम बैठक आयोजित की गई।

पूसा प्रखंड के गढ़िया चौक पर महागठबंधन से जुड़े दलों की बैठक संपन्न हुई। इसमें महागठबंधन की ओर से आगामी तीन मार्च को पटना गांधी मैदान में आयोजित जन विश्वास महारैली की तैयारी पर चर्चा की गयी तथा महारैली में पूसा से बड़ी भागीदारी सुनिश्चित करने का निर्णय लिया गया। अध्यक्षता राजद प्रखंड अध्यक्ष मनोज राय, भाकपा-माले प्रखंड सचिव अमित कुमार, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष दिनेश ठाकुर ने संयुक्त रूप से किया। मौके पर भाकपा-माले प्रखंड सचिव अमित कुमार ने कहा कि महागठबंधन की ओर से आयोजित जन विश्वास महारैली में सभी महागठबंधन के कार्यकर्ताओं को बढ़ चढ़ कर भाग लेना है। यहां से एक दिन पहले दो मार्च को हीं पटना पहुंच जाना है। राजद प्रखंड अध्यक्ष मनोज राय ने कहा कि लोकतंत्र को बचाने व भाजपा को सत्ता से हटाने के लिए इस महारैली को सफल बनाना है। कांग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष दिनेश ठाकुर ने कहा कि 2024 के चुनाव में देश की गद्दी से भाजपा को हटाने के संकल्प के साथ आम लोगों को रैली में शामिल होने का निमंत्रण दिया जाएगा। बैठक में रामनरेश राय, अजय राय, शिवशंकर राय, कविता कुमारी, शत्रुघ्न प्रसाद, श्यामकिशोर सिंह, दिलीप कुमार, रामनाथ राम, देवक कुमार, रामललित सिंह, रामश्रृंगार राय, उमेश कुमार गुप्ता, राम शरण महतो, अजीत कुमार, कन्हैया कुमार, शिव राम ठाकुर आदि मौजूद थे।

कल्याणपुर प्रखंड क्षेत्र के कल्याणपुर में राजद प्रखंड अध्यक्ष रामबाबू राय के आवासीय परिसर में बुधवार को पटना के गांधी मैदान में होने वाली आगामी 3 मार्च को जन विश्वास रैली के सफलता हेतु राजद प्रखण्ड अध्यक्ष रामबाबू राय के अध्यक्षता में महागठबंधन की बैठक आयोजित की गई। कार्यक्रम का संचालन भाकपा माले प्रखण्ड सचिव दिनेश कुमार ने किया। बैठक में उपस्थित महागठबंधन के घटक दल राजद के प्रखण्ड अध्यक्ष , कांग्रेस पार्टी के प्रखण्ड अध्यक्ष आशुतोष कुमार, माकपा प्रखण्ड सचिव लाला प्रसाद, भाकपा प्रखण्ड सचिव ब्रजेश प्रसाद देव ने भी अपने दल से हजारों की संख्या में कार्यकर्ताओं को महारैली में पटना जाने की बात कही। एवं महारैली की सफलता हेतु व्यापक रूप से प्रखण्ड में प्रचार प्रसार व नुक्कड़ सभा आयोजित करने पर बल दिया।वही राजद अध्यक्ष रामबाबू राय ने कहा कि प्रखण्ड महागठबंधन के सभी दलों के हर पंचायत से एक -एक हजार कार्यकर्ता चलेंगे। जिसकी व्यवस्था सब लोगों के सहयोग से किया जायेगा।कार्यक्रम में राजद से कोषाध्यक्ष रामनाथ राय, उपाध्यक्ष विनोद दास, अरविंद राय, प्रधान महासचिव रामबाबू महतो, महासचिव जयप्रकाश यादव, आदित्य नाथ झा,बेचन कुमार, जफरूल इस्लाम, प्रवक्ता कमलेश प्रसाद राय, मुखिया प्रतिनिधि सह राजद नेता विद्यानंद राय, दिलीप यादव, धर्मेंद्र कुमार राय, उपप्रमुख दीपक राय समेत सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहें।

समस्तीपुर मुजफ्फरपुर रेलखंड पर अवस्थित भोला टॉकीज रेलवे गुमटी संख्या 53 ए पर रेल ओवर ब्रिज का निर्माण कार्य जल्दी शुरु हो के लिए समस्तीपुर के विधान पार्षद डॉ तरुण कुमार आज बिहार सरकार के उपमुख्यमंत्री सह पथ निर्माण मंत्री से विधान मंडल सत्र के दौरान हीं व्यक्तिगत तौर पर मुलाकात की। डॉ तरुण ने भोला टॉकीज गुमटी अकसर बंद रहने के कारण आम जनों एवम व्यावसायिक गतिविधियों को होने वाली परेशानी से अवगत कराया और बताया की भारत सरकार के रेल विभाग द्वारा इससे जुड़ी प्रक्रिया के साथ पुल निर्माण के लिए केंद्रीय अंश की राशी के आवंटन की सूचना बिहार सरकार को सौंप दी है। उपमुख्यमंत्री ने डॉ तरुण को आश्वस्त किया है की अतिशीघ्र विभागीय कार्य कर पुल निर्माण कार्य आरम्भ किया जायेगा।

पूसा प्रखंड के मोरसंड पंचायत में भाकपा-माले प्रखंड कमिटी की बैठक संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता भाकपा-माले प्रखंड सचिव अमित कुमार ने की। बैठक में 3 मार्च को महागठबंधन द्वारा आहूत महारैली में पूसा से बड़ी भागीदारी सुनिश्चित करने, भाकपा-माले द्वारा 29 फरवरी तक जनसंवाद अभियान चलाने, लेवी नवीनीकरण, कोष संग्रह, पार्टी पत्रिका 'लोकयुद्ध' के पाठक बनाने आदि पर विस्तारपूर्वक विचार-विमर्श किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए भाकपा-माले प्रखंड सचिव अमित कुमार ने कहा कि जन विश्वास महारैली को ऐतिहासिक बनाने को भाकपा-माले ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। पूसा के गांव-गांव में जन संवाद यात्राएँ व नुक्कड़ सभाएं की जाएंगी। उन्होंने कहा है 2024 के चुनाव में देश की गद्दी से भाजपा को हटाने के संकल्प के साथ आम लोगों को रैली में शामिल होने का निमंत्रण दिया जाएगा। आगे उन्होंने कहा है कि हरपुर निवासी बटेश्वर ठाकुर व उनके पुत्र के साथ असामाजिक तत्वों द्वारा मारपीट करने व जेसीबी से घर को उजाड़ने वाले दोषियों पर प्रखंड प्रशासन जांच कर शीघ्र कानूनी कार्रवाई करें अन्यथा आंदोलन किया जाएगा। मौके पर जिला कमिटी सदस्य किशोर कुमार राय, महेश कुमार, रौशन कुमार समेत प्रखंड कमिटी सदस्य दिनेश राय, सुरेश कुमार, रविन्द्र कुमार सिंह, उषा देवी, अखिलेश कुमार सिंह, रामविलास पासवान, केदार कुमार आदि शामिल थे।

कल्याणपुर प्रखंड अंतर्गत बरहेता स्थित हृदय नारायण उच्च विद्यालय प्रांगण में रविवार को भूमिहार ब्राह्मण एकता मंच फाउंडेशन के तत्वाधान में भूमिहार ब्राह्मण महासम्मेलन का आयोजन किया गया।जिसमें मुख्य अतिथि भूमिहार ब्राह्मण एकता मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष आशुतोष कुमार ने कहा कि भूमिहार ब्राह्मण बाहुबल सीट कल्याणपुर विधानसभा को सरकार अनारक्षित करें।वही बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री डॉक्टर कृष्ण सिंह के लिए भारत रत्न की मांग की।वही सवर्ण आयोग का पुनर्गठन करने,गरीब सवर्ण छात्रों को ईडब्ल्यूएस का उम्र सीमा और परीक्षा शुल्क में छूट देने की मांग जताई। इसके साथ बिहार के प्रत्येक जिले में परशुराम छात्रावास की स्थापना गरीब भूमिहार ब्राह्मण छात्रों के लिए व्यवस्था करने आदि की मांग की। संगठन विस्तार के क्रम में पूर्व प्रमुख दिनेश शर्मा को प्रदेश उपाध्यक्ष और वरिष्ठ समाज सेवी संजय चौधरी को संगठन का समस्तीपुर का जिला अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। मौके पर जिला केसरी विशेषर ठाकुर, अंकेश आयरन, सुदर्शन सिंह, प्रशांत पांडे, झुंझुनू ठाकुर, राहुल पांडे ,बब्बन देव, सुधांशु देव ,सोनू ,मनु देव, हरीश देव, राम सखा ठाकुर, विजय देव ,शंकर देव आदि मौजूद थे।कार्यक्रम की शुरुआत में आशुतोष कुमार को कार्यकर्ताओ ने 50 किलो के माला सहित पाग़ चादर भेंटकर सम्मानित किया गया।

कल्याणपुर प्रखंड के बीडीओ प्रकोष्ठ में बुधवार को बीडीओ देवेंद्र कुमार की अध्यक्षता में प्रखंड क्षेत्र के सभी पंचायत सचिव, तकनीकी सहायक, लेखा सहायक व पंचायत के मुखिया के साथ बैठक हुई। जिसमें ठोस एवं अपशिष्ट प्रबंधन के कार्यो के अन्तर्गत सामग्री का क्रय व सोखता जंक्शन चेमबर का निर्माण कार्य व कर्मियों का चैन से संबंधित एवं राशि खर्च के उपरांत उपयोगिता प्रमाण पत्र समर्पित करने पर चर्चा के साथ आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

उत्तर बिहार के जिलों में 22 -23 फरवरी को गरज के साथ बादल रहने का अनुमान है।इस दौरान उत्तर बिहार के अनेक स्थानों पर हल्की वर्षा व पुरवा हवा चल सकती है।कुछ स्थानों पर ओला पड़ने की भी संभावना मौसम विभाग ने जताया है। डॉ राजेंद्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्व विद्यालय पूसा के मौसम विभाग ने आगामी 25 फरवरी तक का मौसम पूर्वानुमान जारी किया है।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

कल्याणपुर प्रखंड क्षेत्र के राजद प्रखंड अध्यक्ष रामबाबू राय के आवासीय परिसर कल्याणपुर में मंगलवार को महागठबंधन की बैठक हुई।जिसमें पूर्व उपमुख्यमंत्री सह बिहार विधानसभा नेता प्रतिपक्ष का जन विश्वास यात्रा के संदर्भ में 25 फरवरी 2024 को जितवारपुर कालेज मैदान में जनसभा को सफल बनाने के लिए चर्चा हुई।