बिहार राज्य के समस्तीपुर जिला से संवाददाता दीपक कुमार ने मोबाइल वाणी के माध्यम से चल रहे कार्यक्रम जलवायु परिवर्तन को लेकर अजय कुमार से जल संरक्षण और मृदा संरक्षण को लेकर साक्षात्कार किया। जिसमे अजय कुमार ने बताया कि उन्हें जलवायु परिवर्तन का कार्यक्रम बहुत ही अच्छा लगा और इस कार्यक्रम के माध्यम से उन्हें सरकार की योजनाओं के बारे में पता चला। उन्होंने बताया कि सरकार की योजनाओं की सहायता से फलदार वृक्षों का वृक्षारोपण कर सकते हैं। साथ ही यह बताया कि उन्होंने ढ़ाई एक्कड़ जमीन में आम का वृक्ष लगाया है। जिससे की खेत की जोताई कम हो सके और वायु प्रदुषण को रोका जा सके। उन्होंने यह बताया कि लोगों के लिए यह उत्तम रोजगार साबित हो सकता है। अजय कुमार के द्वारा यह भी बताया गया कि उन्होंने योजना के तहत एक आवेदन लिखकर जमा किया। जिसमे उन्हें सरकार द्वारा हर किस्म के आम के 50-50 पेड़ दिए गए।

बिहार राज्य के समस्तीपुर जिला से अम्बिका सिंह मोबाइल वाणी के माध्यम से कहती है कि स्वच्छ अभियान अंतर्गत प्लास्टिक अवशिष्ट प्रकरण ईकाई का निर्माण कराया जा रहा है। ग्लोबल वार्मिंग के कारण पर्यावरण में बहुत बदलाव हो रहा है जिसका कारण है समय पर बारिश न होना,गर्मी की वृद्धि तथा बीमारी की समस्या उत्पन्न होना। इसलिए इन सभी से बचाव के लिए सरकार द्वारा प्लास्टिक अवशिष्ट प्रबंधन ईकाई के लिए छह प्रखंडों को चिन्हित किया गया है।

दुनिया का तापमान बढ़ रहा है और इससे जलवायु में होता जा रहा परिवर्तन अब मानव जीवन के हर पहलू के लिए ख़तरा बन चुका है। यदि जलवायु परिवर्तन को समय रहते न रोका गया तो लाखों लोग भुखमरी, जल संकट और बाढ़ जैसी विपदाओं का शिकार होंगे। यह संकट पूरी दुनिया को प्रभावित करेगा। आने वाले समय में तापमान इस क़दर बढ़ जाएगा कि मानव जीवन पर संकट आ सकता है, और इन सब प्राकृतिक आपदाओं के फ़लस्वरूप कई प्रजातियां विलुप्त हो सकती हैं. मानव समाज के आगे यह एक बड़ी चुनौती है, लेकिन इस चुनौती से निपटने के लिए कुछ संभावित समाधान भी हैं. सुनने के लिए इस ऑडियो को क्लिक करें।

Transcript Unavailable.