समस्तीपुर जिले के सरायरंजन ब्लॉक को मिथिला पेंटिंग से चित्रण किया गया है दीवारों पर मिथिला पेंटिंग कर आकर्षण का केंद्र बनाया गया कात्यानी सेवा संस्थान के द्वारा

बीआरसी केंद्र शिवाजीनगर में गुरुवार को प्रखंडाधीन सभी प्राथमिक, मध्य एवं उत्क्रमित मध्य विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों की बैठक प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी रामजन्म सिंह के अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में उपस्थित प्रधानाध्यापकों को संबोधित करते हुए प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी ने कहां विद्यालय के पोषक क्षेत्र के छात्र छात्राओं को विशेष नामांकन अभियान में शत-प्रतिशत बच्चों का नामांकन सुनिश्चित करने के लिए पूर्ण सामुदायिक सहयोग की आवश्यकता पर बल दिया। इसके लिए प्रचार प्रसार के तहत प्रभात फेरी, माइकिंग, साइकिल रैली, जन शिक्षा कला जत्था एवं सोशल मीडिया पर प्रसार प्रचार करते हुए गांव टोले के प्रत्येक घर तक जागरूकता अभियान चलाए जाने को कहा। उन्होंने कहा विद्यालय पोषक क्षेत्र के शिक्षा सेवक तालिमी मरकज आंगनबाड़ी सेविका इस समूह की आपसी में समन्वय आवश्यक होगा। उन्होंने कहा नामांकन अभियान 20 मार्च 2021 तक चलाया जाएगा।सभी नामांकित छात्रों को शत प्रतिशत मेधासांफ्ट में जोड़ने को कहा। मौके पर पूर्व बीआरपी बालमुकुंद सिंह, बीआरपी पवन कुमार सिंह, विश्वनाथ सिंह, समन्वयक रामनाथ पंडित, नीलू कुमारी, उमेश कुमार राय, शशीकांत सिंह, शशि कुमार, पूर्व समन्वयक पारसनाथ महाराज, प्रधानाध्यापक दिनेश प्रसाद सिंह, मदन कुमार, शारदानंद सिंह, नंदकिशोर यादव, देवानंद कामत, मृत्युंजय कुमार राय, रामशरण मंडल, बिहारी दास, कमल देव पासवान, त्रिभुवन यादव सहित अन्य शिक्षकों ने भाग लिया। समाचार के साथ बैठक में भाग लेते प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी की फोटो संलग्न है।

खबर विद्यापति नगर से, बंगराहा पंचायत (वार्ड नं.- 08) निवासी समाजसेवी रंजन कुमार ठाकुर के द्वारा जन जागरण अभियान का शुभारंभ की गई। इस जन जागरण अभियान में सरकार द्वारा चलाए गए सभी योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। जानकारी देकर उनके अधिकार क्षेत्र में आने वाले योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेषित की गई। इस अभियान में उपस्थित अरविंद ठाकुर, संतोष ठाकुर, सचिन कुमार, सत्यम कुमार, रोशन कुमार इत्यादि थे।

नीतीश कुमार की अच्छी पहल प्रदूषण मुक्त बिहार हो इसके लिए बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रदूषण कम करने के लिए बिहार में चलवा रही है इलेक्ट्रॉनिक बसें

पंचायत चुनाव को लेकर प्रमंडलवार कार्यक्रम तय 10 चरण में होना है त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव इसको लेकर राज्य निर्वाचन आयोग के सचिव योगेंद्र राम ने जिलाधिकारियों को पत्र जारी कर दिया

समस्तीपुर को मिला सौगात मुजफ्फरपुर बरौनी राष्ट्रीय राजमार्ग पर मुसरीघरारी ताजपुर दलसिंहसराय मैं फ्लाईओवर निर्माण की सुकृति मिल गई है इसको लेकर इसके निर्माण को लेकर विभागीय स्तर पर टेंडर भी हो गया है अब निर्माण कार्य शुरू होगा

समस्तीपुर मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर स्टेट बैंक शाखा में दिनदहाड़े बदमाशों ने लूट ली बैंक पुलिस जांच कर रही है

विद्यालय स्वच्छता पर संकुल समन्वयको को एक दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन । आगा खान ग्राम समर्थन कार्यक्रम भारत और रेकिट बेंकाएजर के सहयोग से विद्यालय स्वच्छता कार्यक्रम अंतर्गत प्रखंड संसाधन केंद्र सकरा में सभी संकुल समन्वयकों का एकदिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया ।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

शहीद जयकृष्ण सहनी के 31वीं शहादत दिवस पर विभूतिपुर विधायक अजय कुमार ने आज उनके शहीद स्मारक चकहबीब में पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दिए। मौके पर कॉमरेड शशिकांत झा के अध्यक्षता में श्रद्धांजलि सभा किया गया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

आगा खान ग्राम समर्थन कार्यक्रम भारत एवम् जॉन डियर के सौजन्य से मुख्यमंत्री ग्रामीण पेय जल निश्चय योजना एवम् जल जीवन हरियाली पर एक दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यशाला प्रखण्ड कार्यालय सकरा किसान भवन में आयोजित किया गया।जिस कार्यक्रम का उद्धघाटन प्रखण्ड विकास पदाधिकारी आंनद मोहन जी द्वारा किया गया। जिस कार्यक्रम में सभी पंचायतों के मुखिया एवम् पंचायत सचिव ने भाग लिया।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।