लोजपा के प्रदेश अध्यक्ष प्रिंस राज ने सभी जिला के जिला अध्यक्षों की सूची जारी कर दी है

बिहार निर्वाचन आयोग ने पंचायत चुनाव को लेकर 8 तारीख को जिलाधिकारी सह निर्वाचन पदाधिकारी, अनुमंडल निर्वाचन पदाधिकारी, प्रखंड निर्वाचन पदाधिकारी से वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से पंचायत चुनाव को लेकर कई बिंदुओं पर चर्चा किए

राज्य निर्वाचन आयोग ने पंचायत चुनाव में प्रत्याशियों को लेकर महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश जारी किए हैं. आयोग द्वारा यह तय कर दिया गया है कि किसी भी प्रत्याशी का नाम उस चुनाव क्षेत्र की मतदाता सूची में शामिल है तो वह उस प्रखंड के किसी भी ग्राम पंचायत से मुखिया, सरपंच और पंचायत समिति के सदस्य का चुनाव लड़ सकेंगे. आयोग द्वारा ग्राम पंचायत के सदस्य और 6 पदों के प्रत्याशियों के लिए चुनाव क्षेत्रों, उम्र सीमा और नामांकन शुल्क की फीस भी जारी कर दी गई है. पंचायत चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशी का नाम मतदाता सूची में होना अनिवार्य है। निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देश के अनुसार, ग्राम पंचायत सदस्य और ग्राम कचहरी के पद के लिए चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशी उस ग्राम पंचायत के उसी वार्ड से भी चुनाव लड़ सकता है, जिस निर्वाचन क्षेत्र की सूची में उसका नाम दर्ज है. पंचायत समिति के सदस्य प्रखंड के किसी भी चुनाव क्षेत्र से चुनाव लड़ने का हकदार होगा. जिला परिषद का सदस्य चुनाव लड़ने वाला प्रत्याशी का नाम जिला के किसी भी निर्वाचन क्षेत्र की मतदाता सूची में दर्ज होना चाहिए।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

सुरेन्द्र मोहन मूण्ड ने अपने शौर्य और वीरता का लोहा मनवाया, राजस्थान सीकर कांवट घसीपुरा शौर्य दिवस पर गाँव घसीपुरा कांवट खंडेला सीकर राजस्थान के वीर जवान सुरेन्द्र मोहन मूण्ड की शौर्य दिवस पर शौर्य की कहानी रामजन्म भूमि अयोध्या मे 5 जुलाई 2005 को 5 आतकंवादियों ने हमला किया था। उन सभी को मुठभेड़ में मार गिराया था।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

ऑक्सफेम इंडिया के सहयोग से जन स्वास्थ्य अभियान, बिहार और जवाहर ज्योति बाल विकास केन्द्र के संयुक्त तत्वावधान में सरायरंजन प्रखंड अंतर्गत रायपुर बुजुर्ग पंचायत के रसलपुर गाँव स्थित मछुआरा और रविदास टोला तथा किसनपुर यूसुफ पंचायत के खालिसपुर मुसहरी टोला में रोगी अधिकार चार्टर पर सामुदायिक चर्चा का आयोजन किया गया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

पंचायत चुनाव टालकर एक अध्यादेश के जरीये पंचायती राज जैसे लोकतांत्रिक संस्था को कमजोर कर अफसरशाही को बढ़ावा देने की नीतीश सरकार की लोकतंत्र विरोधी कदम है. नये पुलिस कानून से भी पुलिस को अतिरिक्त शक्ति मिलेगी और इससे बचाखुचा लोकतंत्र एवं संघर्ष भी कमजोर होगा. इसके खिलाफ भाकपा माले जन पहलकदमी तेज करेगी. उक्त बातें भाकपा माले के पोलिट ब्यूरो सदस्य सह मिथिलांचल प्रभारी का० धीरेन्द्र झा ने मंगलवार को शहर के शास्त्री गली में प्रखण्ड सचिवों की बैठक को संबोधित करते हुए कहा. उन्होंने आगे कहा कि संबैधानिक संस्था को नीतीश सरकार जानबूझकर कमजोर करने की कोशिश कर रही है. पंचायती राज संस्था पर अफसरशाही हावी रही है. अब कोरोना के नाम पर पंचायत चुनाव रोकने को सरकार अध्यादेश लाना चाहती है.जब पांच राज्यों में चुनाव कराया जा रहा है तो बिहार में पंचायत चुनाव पर रोक लगाकर पंचायत प्रतिनिधि के बजाये अधिकारी को विकास कार्यों का जिम्मा देना अफसरशाही को बढ़ा देने वाला कदम है. भाकपा माले इसका जमकर विरोध करेगी. उन्होंने कहा कि बंगाल, केरल की तरह बिहार में भी दलिये आधार पर पंचायत चुनाव कराया जाना चाहिए. इससे राजनीतिक पार्टी की जिम्मेदारी बढ़ेगी और भ्रष्टाचार भी रूकेगा. मधुबनी जन संहार के आरोपियों को उन्होंने भाजपा से जुड़ा हुआ बताते हुए सरकार को आरोपियों को संरक्षण देना बंद करने की मांग करते हुए तमाम आरोपियों को अविलंब गिरफ्तार कर स्पीडी ट्रायल चलाकर सजा देने की मांग की. जिले के विभूतिपुर प्रखण्ड के करकबदिया, टोकना चौक वार्ड नंबर-1 निवासी अरविंद सिंह के घर में प्रवेश कर जमादार- सिपाही- चौकिदार द्वारा महिला पुनम देवी को मारपीट करने, दुर्व्यवहार करने की निंदा करते हुए दोषी पुलिस पर कारबाई करने की मांग की. का० धीरेंद्र ने कहा कि बिहार के युवाओं को नीतीश कुमार की शराब नीति ने थानेदार के संरक्षण में शराब के होम डिलीवरी में लगा दिया है. इससे बिहार पीछे जाएगा. इसे लेकर भी भाकपा माले पहलकदमी लेगी. बैठक की अध्यक्षता जिला सचिव प्रो० उमेश कुमार ने की. सुरेन्द्र प्रसाद सिंह, अमित कुमार, दिनेश कुमार, महावीर पोद्दार, उपेंद्र राय, जीबछ पासवान आदि ने बैठक में अपने- अपने विचार व्यक्त किया. अपने अध्यक्षीय संबोधन में जिला सचिव प्रो० उमेश कुमार ने भाकपा माले को मजबूत करने को लेकर जारी सदस्यता, लेवी, नवीकरण, पार्टी पत्रिका वितरण, जन संगठनों को मजबूतीकरण अभियान को तेज करने की अपील कार्यकर्ताओं से की. उन्होंने कहा कि जब चुनाव जारी है. बाजार- हाट, मौल- हाल खुला है तो स्कूल, कालेज, कोचिंग बंद क्यों है. सरकार अपने दोमुहा नीति से बाज आए अन्यथा आंदोलन चलाया जाएगा.

मो. राशिद रजा ने बताया कि इसके मैट्रिक परीक्षा की तैयारी में ल्यूसेंट कोचिंग सेंटर, मुसरीघरारी का अहम भूमिका रहा है, वहीं राशिद का सपना है की वह आने वाले दिनों में एक अच्छा आई.ए.एस. ऑफिसर बन कर देश की सेवा कर सके। वहीं मीडिया से बात चीत में लोगो को संदेश देते हुए राशिद ने कहा कि परिस्थिति चाहे जैसी भी हो इंसान का फोकस हमेशा लक्ष्य की तरफ होनी चाहिए। पूरी खबर सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

खानपुर, प्रखंड क्षेत्र के खानपुर बाजार में आज स्थानीय जिला पार्षद स्वर्णिमा सिंह,प्रियंका कुमारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी गौरी कुमारी,अंचलाधिकारी रंजन कुमार दिवाकर द्वारा संयुक्त रूप से फीता काटकर निःशुल्क शैक्षणिक परामर्श केंद्र का उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर लाल बाबू ने किया।मौके पर पहुंची प्रखंड विकास पदाधिकारी गौरी कुमारी ने कहा कि सरकार बच्चों को उच्च शिक्षा सुलभता पूर्वक उपलब्ध कराने के लिए बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना चला रही है।अभिभावकों को अपने बच्चे के उच्चतर शिक्षा के लिए इस योजना का लाभ उठाना चाहिए और अपने बच्चे को उच्चतर शिक्षा दिलाने चाहिए। अंचलाधिकारी रंजन कुमार दिवाकर ने बताया कि अब सरकार बच्चों को उच्च शिक्षा देने के लिए सुलभता पूर्वक बिना किसी ऋण गारंटी के शिक्षा ऋण उपलब्ध करवा रही है लोगों को इस योजना का ज्यादा से ज्यादा लाभ उठाना चाहिए। जिला पार्षद स्वर्णिमा सिंह ने कहा कि खानपुर शिक्षा के क्षेत्र में नई कृतिमान स्थापित करेगा।उन्होंने बताया कि विहार बोर्ड की परीक्षा में भी खानपुर के वच्चे विहार स्तर पर अपना जगह बनाया है।आगे कहा कि प्रखंड क्षेत्र में पहली बार लोगों को शैक्षणिक परामर्श देने के लिए इस कार्यालय का उद्घाटन किया गया है। जहां लोगों को आकर अपने बच्चों की शिक्षा के लिए मुफ्त में परामर्श लेंगे और बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड के तहत योजना का लाभ उठाने के लिए भी परामर्श प्राप्त करेंगे। जिला परिषद सदस्य प्रियंका कुमारी ने मौके पर उच्च शिक्षा को लेकर संस्था द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना की।कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों को संस्था के सदस्यों द्वारा मिथिला परंपरा के अनुसार पाग,चादर और माला पहनाकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम में नेहरू युवा केंद्र के राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक ओम प्रकाश राय, युवा लोजपा प्रखंड अध्यक्ष प्रकाश चौधरी,शिक्षक सत्यनारायण सहनी,शिव कुमार,श्याम मिश्रा,पर्यावरण प्रेमी त्रिपुरारी झा, पंच बिंदु देवी,छोटेलाल शर्मा,विकास मिश्रा,अविनाश शर्मा,शिव कुमार झा,संस्था के व्यवस्थापक विकास झा आदि उपस्थित थे।पूरी खबर सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

काशीपुर स्थित पवन प्वाइंट कोचिंग सेंटर के छात्र आकाश दास ने बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में 444 अंक लाकर संस्थान का नाम रौशन किया।संस्थान के शत प्रतिशत छात्र छात्राओं ने सफलता हासिल किया।संस्थान के प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण होने वाले छात्रों में आकाश ,काजल,रेहान,इशांत,नेहा,मुस्कान,आयुष,रेहान,अंशु,अनिल,सुप्रिया,अंशु,राहुल,शेख सलमान,शशि,सुजल,सोनू,राजीव है।छात्रों ने अपने सफलता का श्रेय संस्थान के निदेशक धीरज कुमार धनुष,शिक्षक मनीष मुरारी और अमित कुमार को दिया है।

जानिए निकिता मल्लिक के द्वारा मिथिला पेंटिंग्स पर विस्तृत जानकारी