मुकेश कुमार

आस्था का महापर्व छठ व्रत को लेकर मोहिउद्दीन नगर के विभिन्न घाटों का अंचलाधिकारी प्रमोद कुमार रंजन एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी ओमप्रकाश ने निरीक्षण करते हुए साफ सफाई सहित घाटों के निर्माण हेतु आवश्यक निर्देश दिए। पूरी खबर सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

मुकेश कुमार

आस्था के महापर्व का असर सोमवार को बाजारों में देखने को मिला। बीच सड़क पर लगी दुकानों की भीड़ व जाम पर लोगों की खरीदारी का जोश भारी पड़ गया है। पर्व को लेकर बाजार की हर दुकान पर लोगों की भीड़ लगी हुई है। हर जगह सिर्फ छठ की तैयारी को लेकर ही खरीदारी की जा रही है। गांव से लेकर शहर तक बाजारों में देर रात तक पर्व के प्रसाद की खरीदारी होती रही। छठ प्रसाद का हब बना मारवाड़ी बाजार, स्टेशन रोड, गुदरी बाजार व ताजपुर रोड में लोग सुबह से रात तक खरीदारी में व्यस्त दिखे। खासकर मारवाड़ी बाजार, गुदरी व स्टेशन रोड में ठेला, सड़क व स्थाई दुकानों में फल, बतासा व खाजा बेचने वालों की दर्जनों दुकानें सजी हैं। हालांकि बाजार में सभी चीजों को कीमत हर जगह लगभग एक सी है, इस कारण हर जगह खरीदारों को लेकर भीड़ जुटी है।

समस्तीपुर के पावन धरती पर आस वेलफेयर सोसायटी की ओर से टीम आस की सदस्य किन्नरों के द्वारा छठ सामग्री वितरण किया गया। छठ महापर्व के शुभ अवसर पर आस वेलफेयर सोसाइटी के द्वारा छठ व्रतियों को गंडक कॉलोनी बांध किनारे और खाटू श्याम मंदिर बांध किनारे 300 साड़ी, नारियल, सूप, अगरबत्ती, माचिस छठ पूजा की सामग्री वितरण किया गया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

नगर परिषद एवं प्रखंड प्रशासन द्वारा छठ घाट की सफाई, वाटर लेवल चिंहित करने, बैरीकेटिंग, सड़क मरम्मत करने के प्रति उदासीनता को देखते हुए मोतीपुर छठीयारी पोखर से संबंधित मोतीपुर वार्ड-10 के लोगों ने छठवर्ती की सुविधा हेतु स्थानीय नागरिकों क्रमशः प्रमोद कुमार, विजय कुमार,अनील शर्मा, संजीव कुमार, ब्रह्मदेव प्रसाद सिंह, सुनील शर्मा,राजदेव प्रसाद सिंह, अर्जुन शर्मा, मोतीलाल सिंह, कमलेश सिंह, रंजीत कुमार, कुशेश्वर शर्मा आदि की सहायता से जेसीबी, मजदूर एवं स्थानीय ग्रामीण के सहयोग से निजी जमीन में वैकल्पिक तालाब का निर्माण करवाया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

समस्तीपुर जिले के प्रसिद्ध ताजपुर के मोतीपुर सब्जी मंडी स्थित सरकारी पोखर छठ व्रत पर साफ-सफाई के लिए कर रही तारणहार का इंतजार. जिलाधिकारी द्वारा बीडीओ-सीओ को दिया गया साफ-सफाई, सुरक्षा, पानी की गहराई को चिंहित करने का आदेश आदि को लागू होता नहीं देखने को लेकर चिंता व्यक्त किया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

आधी रात को पुलिस द्वारा जबरदस्ती सफाईकर्मी रामसेवक राम का शवदाह कराये जाने की घटना को मानवता को शर्मसार करने वाली घटना बताते हुए इसकी उच्च स्तरीय जांच एवं दोषी पुलिस पर कारबाई करने, पटोरी जहरीली शराब कांड में सेना के जवान समेत 6 लोगों की मौत की जांच एवं दोषी पुलिस पदाधिकारी पर कारबाई करने, शराब पर पूर्णतः प्रतिबंध लगाने, लोगों से शराब का सेवन नहीं करने की आग्रह को लेकर रविवार को नागरिक समाज समस्तीपुर के बैनर तले शहर के मवेशी अस्पताल से जागरूकता मार्च निकाला गया. अपने- अपने हाथों में मांगों से संबंधित नारे लिखे तख्तियां लेकर नारे लगाते कार्यकर्ता सर्किट हाउस के करीब पहुंचे. मौके पर मार्च सभा में तब्दील हो गया. अध्यक्षता नागरिक समाज के सेवानिवृत्त फौजी रामबली सिंह ने किया. सभा को मानवाधिकार कार्यकर्ता मो० सगीर, मनोज शर्मा, शिक्षक जीतेंद्र कुमार, वार्ड पार्षद सुखदेव सहनी, सोनू, विश्वनाथ गुप्ता, मनोज सिंह आदि ने सभा को संबोधित किया.

सरकारी तंत्र इतना सड़ गया है कि मुख्यमंत्री, जिलाधिकारी का आदेश भी हो रहा है बेअसर. छठ पर्व को लेकर तालाब, पोखर, शहर से कुड़ा उठाव, सफाई का निर्देश मिला था. इस आलोक में अधिकारियों एवं सर्वदलीय बैठक की गई. लोगों से राय लेकर इसे लागू करने का आदेश भी अधिकारियों को दिया गया. अखवार में खबरें भी छपी. आवंटन भी मिला लेकिन धरातल पर कार्य शून्य.प्रखण्ड क्षेत्रों के तालाब, पोखरे की सफाई, छिड़काव आदि तो छोड़िये, मुख्यालय में कुड़े का अंबार लोगों का मुंह चिढ़ा रही है. शहर के गायत्री कंप्लेक्स समेत अन्य कई जगहों पर कुड़े का अंबार लगा है. कुड़े से निकल रहे बदबू से राहगीर नाक- मुंह ढ़ककर गुजरने को मजबूर हैं. और तो और मुख्य सड़क पर फैले इसी कुड़े पर होकर छठव्रती बीअआरबी कालेज स्थित छठ घाट का रूख करेंगे.

माई सिटी एलायंस फॉर अर्बन पूअर के कोर कमिटी सदस्य सह अध्यक्ष चेतना सामाजिक संस्था, डॉ मिथिलेश कुमार ने कहा कि - सफाईकर्मियों की मजदूरी चार-चार माह से बकाया रहने और दुर्गा पूजा से दीपावली तक भी भुगतान नहीं होना नगर परिषद कर्मीयों की असंवेदनशीलता का परिचायक है।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।