मोहीउदिननगर थाना क्षेत्र के स्थानीय रेलवे स्टेशन पर युवाओं ने लगाई ट्रेन में आग। प्राप्त जानकारी के अनुसार समस्तीपुर जिले के मोहद्दीनगर रेलवे स्टेशन पर अग्निपथ स्कीम का विरोध हो रहा है. युवा और छात्र सड़कों पर उतर कर हिंसक विरोध-प्रदर्शन कर रहे हैं. जिसके चलते यातायात व्यवस्था चरमरा गई है. विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
अग्नीपथ योजना को लेकर समस्तीपुर में भी काफी तोड़फोड़ एवं आगजनी हुआ
Transcript Unavailable.
बचपन बचाओ आंदोलन के मार्गदर्शन में चेतना सामाजिक संस्था के तत्वावधान में ईडेन पब्लिक स्कूल के प्रांगण में बाल सुरक्षा पर हिताधारकों का कार्यशाला आयोजित किया गया।मुख्य अतिथि के रूप में बचपन बचाओ आंदोलन के राष्ट्रीय निदेशक संपूर्णा बहेरा एवं राज्य संयोजक मो.मोख्तारूल हक ने भाग लिया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संपूर्णा बहेरा ने कहा की हमें टीम वर्क के रूप में कार्य करना होगा तभी हम बच्चो को उसका हक दिला सकते हैं,उनका बचपना सुरक्षित व संरक्षित कर सकते हैं।कोरोना काल से उत्पन्न आर्थिक विसंगतियों के फलस्वरूप बच्चों के अधिक असुरक्षित होने की संभावना है। इसके लिए हमें अधिक सचेत व जबाबदेह बनने की आवश्यकता है। इस अवसर पर चेतना सामाजिक संस्था के अध्यक्ष डॉ मिथिलेश कुमार के नेतृत्व में एक कमिटी गठित की गई जो बाल संरक्षण पर कार्य करेगी। टीम के सभी पदाधिकारियों को अलग अलग कार्यभार दिया गया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मो.मोख्तारूल ने कहा की बाल शोषण ,बाल हिंसा,बाल मजदूरी ,बाल व्यापार को रोकने के लिए स्वयं सेवी संस्थाओं को बढ़ चढ़कर भाग लेना होगा।मौके पर स्वयं सेवी संस्था संघ के राज्य सचिव संजय कुमार बबलू,आशा सेवा संस्थान के सचिव अमित कुमार वर्मा,रोटरी क्लब समस्तीपुर के प्रेसिडेंट केशव किशोर प्रसाद,उत्तम वाटिका के सचिव मो.तौफीक आलम, एलिट सोसायटी के संस्थापक जितेंद्र कुमार,हंस ज्योति सेवा संस्थान के सचिव राकेश कुमार कर्ण ओसेफा के निदेशक देव कुमार,कपि शिव शिक्षा सेवा श्रम के सचिव हरिवंश कुमार, सत्यजीत फाउंडेशन के सचिव विजय कुमार सुमन,एक्शन एड की समन्वयक सुष्मा कुमारी ने भाग लिया। इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
बचपन बचाओ आंदोलन की निदेशक संपूर्णा बहोरा से साक्षात्कार। ऑडियो पर क्लिक कर सुनें बातचीत का अंश
मोहनपुर प्रखंड क्षेत्र के भूतपूर्व सैनिकों ने शहीद अमन की याद में निकाली तिरंगा यात्रा
इन्नोवेटर्स इन हेल्थ की स्थापना 2007 में मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के पूर्व छात्रों द्वारा की गई थी, जिसका उद्देश्य टीवी से प्रभावित व्यक्तियों एवं टीवी कार्यक्रम को सहयोग करना है। जाने इन्वेस्टर्स इन हेल्थ के बारे में विशेष जानकारियां। इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
बेटा और बेटी दोनों को समान शिक्षा देना चाहिए जिससे कि अपने गांव के साथ-साथ पूरा देश का नाम रोशन होगा।
98 लाख की लागत से होगा पोखर का जीर्णोद्धार
आस वेलफेयर सोसाइटी के द्वारा बालश्रम निषेध शोषण दिवस पर बाल श्रम को समाप्त करने के लिए सार्वभौमिक सामाजिक संरक्षण का संकल्प लिया गया, टीम आस के संस्थापक सचिव मनीष कुमार ने कहा बालश्रम बच्चों से स्कूल जाने का अधिकार छीन लेता है और पीढ़ी दर , पीढ़ी गरीबी के चक्रव्यूह से बाहर नहीं निकलने देता। बाल मजदूर दुनिया भर में प्रत्येक 10 बच्चों में से एक बच्चा बाल मजदूर है। पिछले कुछ सालों से बाल श्रमिकों की दर में कमी आई है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
