खनन विभाग के पदाधिकारी ने नियमानुसार कार्य नहीं करने पर दो ट्रैक्टर को जब्त कर लिया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
समस्तीपुर जिला के मोहिउद्दीन नगर थाना परिसर में भूमि विवाद से संबंधित मामले के निपटारे को लेकर अंचलाधिकारी प्रमोद कुमार रंजन के नेतृत्व में शनिवार को जनता दरबार का आयोजन किया गया। ओखला से की जानकारी देते हुए अंचला अधिकारी ने बताया कि उनके द्वारा कुल 6 मामलों की सुनवाई की गई जिसमें पक्ष विपक्ष की आपसी सहमति एवं तथ्यों के मद्देनजर 4 मामलों का निपटारा किया गया शेष मामलों को दस्तावेज प्रस्तुत करने को अगली तारीख दी गई
समस्तीपुर। CCHT समस्तीपुर एवं आशा सेवा संस्थान के तत्वावधान में द्वारा खानपुर प्रखंड कार्यालय में बच्चों के खिलाफ हिंसा और दुर्व्यवहार की रोकथाम के लिए सामुदायिक स्तर के ढांचे और प्रणाली को मजबूत करने के प्रयास के लिए जिला स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन कार्यक्रम के मुख्य अथिति श्रीमती गौरी कुमारी ने किया। जिले के विभिन्न प्रखंडों में बाल संरक्षण समिति का गठन एवं क्रियान्वयन करने हेतु एक रूप रेखा तैयार की गई।मौके पर CCHT के कार्यकारी सदस्य संजय कुमार बबलू सचिव प्रगति आदर्श सेवा केंद्र,सुरेंद्र कुमार सचिव जवाहर ज्योति बाल विकास केन्द्र कुमार,समाज सेवी सह पर्यावरण प्रेमी त्रिपुरारी झा, दिप्ती कुमारी समन्वयक सपोर्ट पर्सन कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रेंस फाउंडेशन मौजूद थे।धन्यवाद ज्ञापन सहायक समन्वयक अमित कुमार वर्मा ने किया।इस अवसर पर 12वीं में जिले की टॉपर प्रीति कुमारी को सम्मानित किया गया।
यांत्रिक कारखाना रेलवे में मुख्य कारखाना इंजिनियर पूर्व मध्य रेलवे हाजीपुर के आगमन पर ईस्ट सेंट्रल रेलवे यूनियन कारखाना स्टोर ब्रांच समस्तीपुर के सचिव श्री रामदयाल महतो जी के नेतृत्व में एक ज्ञापन सौंपा गया । 1 यांत्रिक कारखाना रेलवे समस्तीपुर में कुछ निर्माण कार्य को ठीका किया गया है जो न्याय संगत नहीं है जैसे हकबोलट 2 यांत्रिक कारखाना समस्तीपुर में सी केटोगरी में वैगन का कार्य होता है लेकिन विशेष सुत्रो से पता चला है कि इस कार्य को भी ठेका होने वाला है संघ मांग करता है की इसका ठेका नहीं होना चाहिए । विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
क्राई, कोलकत्ता के सहयोग से जवाहर ज्योति बाल विकास केन्द्र, अख्तियारपुर के द्वारा गठित बाल पंचायत तथा किशोरी पंचायत के वैसे 20-25 बच्चे जो सरकारी विद्यालयों में कक्षा 6-8 के छात्र हैं; को अख्तियारपुर कार्यालय पर प्रत्येक सप्ताह गुरुवार को आयोजित ऑनलाइन अंग्रेज़ी भाषा शिक्षण कार्यक्रम में क्राई-अमेरिका के प्रतिनिधि के द्वारा शैक्षणिक गतिविधियों के द्वारा भाषा की पढ़ाई कराई जाती है।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
दशहरा पंचायत में जले हुए विद्युत ट्रांसफार्मर को बदलकर किया गया विद्युत आपूर्ति बहाल। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
शाहपुर पटोरी प्रखंड क्षेत्र के उत्तरी एवं दक्षिणी धमौन गाँव माकपा कार्यकर्ता का शाखा सम्मेलन को लेकर एक बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक का अध्यक्षता सीपीआई नेता राजू महतो ने किया । बैठक को संबोधित करते हुए एआईएसएफ के जिला अध्यक्ष सुधीर कुमार ने कहा कि भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी लगातार किसान ,मजदूर ,आम आवाम ,शोषित ,वंचितों की लड़ाई को लड़ती रही है सम्मेलन अग्निपथ योजना महंगाई बेरोजगारी श्रम कानून में संशोधन खाद्य पदार्थ पर जीएसटी के खिलाफ लड़ाई के लिए रणनीति को लेकर माकपा ने यह बैठक की है सम्मेलन की तैयारी को लेकर सहमति से अध्यक्ष रंजय कुमार ,महासचिव भाविकक्षण कुमार एवं कोषाध्यक्ष श्रवण कुमार को बनाया गया। मौके पर आनंद कुमार ,उपेंद्र राय ,सरवन कुमार निराला ,मणिकांत कुमार ,कपिल देव राय आदि लोग मौजूद थे।
बिहार राज्य के समस्तीपुर जिला से कुसुम देवी मोबाइल वाणी के माध्यम से कहती है कि उन्होंने कोरोना का दोनों डोज ले लिया है और तीसरा डोज लेना चाह रही है।
मोहिउद्दीन नगर अंचल में दाखिल खारिज में होती है व्यापक धांधली समस्तीपुर जिला के मोहिउद्दीन नगर अंचल अंतर्गत दाखिल खारिज में कर्मचारी, अधिकारी एवं पदाधिकारी के मिलीभगत से व्यापक धांधली हो रही है धांधली का आलम है कि ऑफिस का संपूर्ण पेपर पूरे अंचल का रजिस्टर 2 अंचल कार्यालय में ना होकर बिचौलियों के यहां उपलब्ध रहता है।
