अपने अपने घरों पर राष्ट्रीय झंडा का झंडोत्तोलन करने हेतु जिला पंचायती राज पदाधिकारी को निर्देशित किया गया।ऑडियो पर क्लिक कर सुनें पूरी खबर को।
आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत सर्वोदय उच्च विद्यालय वैनी पूसा की बिहार के उपमुख्यमंत्री से सम्मानित संगीत शिक्षिका राष्ट्रीय स्तर पर चर्चित समाजसेवी स्काउट गाइड कैप्टन सुश्री अमृता कुमारी को मंडल रेल प्रबंधक समस्तीपुर के द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया बताते चलें कि सुश्री अमृता ने आजादी की रेलगाड़ी पर नुक्कड़ नाटक खुद से तैयार किया और बच्चों के द्वारा बेहतर प्रदर्शन करवाया। ऑडियो पर क्लिक कर सुनें पूरी खबर को।
शाहपुर पटोरी अनुमंडल क्षेत्र के सरारी स्थित देश से मिली जानकारी के अनुसार गंगा नदी का जलस्तर पिछले 24 घंटे में 45 सेंटीमीटर की वृद्धि दर्ज हुआ है जानकारी के अनुसार समस्तीपुर जिले के पटोरी प्रखंड क्षेत्र से गुजरने वाली गंगा नदी के जलस्तर में तेजी से वृद्धि दर्ज हो रही है जानकारी देते हुए बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल दलसिंहसराय के कनीय अभियंता जितेश रंजन ने कहा कि सोमवार सुबह 6:00 बजे की रिपोर्ट के अनुसार गंगा नदी का जलस्तर 43.35 मीटर है जो कि खतरे के निशान से मात्र 2.15 नीचे है। विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
बाबा अमर सिंह की नगरी में सावन माह के अवसर पर दूसरे सोमवार को श्रद्धालुओं गाजे बाजे के साथ दूधाभिषेक किया। जानकारी के अनुसार समस्तीपुर जिले के पटोरी प्रखंड के शिउरा पंचायत क्षेत्र में कोरोना के कारण दो साल तक रुके श्रावणी मेले के बाद इस वर्ष इसके पुन: चालू होने पर सावन की दूसरी सोमवारी को बाबा अमर सिंह की नगरी में आस्था, उमंग का अद्भुत नजारा दिखा। विदित हो कि कोरोना काल 2020 और 2021 के सावन माह में श्रद्धालुओं के लिए मंदिर खुला नहीं था. अब दो साल बाद सावन माह में बाबा अमर सिंह स्थान मंदिर में दूधाभिषेक के लिए भक्तों के लिए मंदिर खोल दिया गया है देश के कई प्रांतों से श्रद्धालु आकर आसानी से दूधाभिषेक कर लेते हैं।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
शाहपुर पटोरी थाना क्षेत्र के शिवरामा गांव में खाना बनाने के दौरान आग की चिंगारी उड़ने से लगी घर में आग. जानकारी के अनुसार समस्तीपुर जिले के पटोरी थाना क्षेत्र अंतर्गत शिवरामा गांव में खाना बनाने के दौरान घर आग की चिंगारी उड़ने से घर में आग लग गई आनन-फानन में ग्रामीणों ने आग पर काबू पाने का कोशिश किया साथ ही साथ उन्होंने अग्निशमन दस्ता टीम पटोरी को सूचित किया अग्निशमन दस्ता टीम कुछ ही मिनट में घटनास्थल पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया अन्यथा बड़ा दुर्घटना घट सकता था। हालांकि अग्निशमन दस्ता टीम को आने से पहले शिवरामा गांव के रहने वाले मनोज राय के घर में रखे लाखों की सामान जलकर खाक हो चुका था।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
शाहपुर पटोरी प्रखंड क्षेत्र के चर्चित निरंजन स्वामी गहवर धमौन परिसर में लोजपा रामविलास के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का आगमन उपरांत गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया। जानकारी समस्तीपुर जिले के पटोरी प्रखंड अंतर्गत धामन गांव में अवस्थित निरंजन स्वामी का पूजा अर्चना करने लोजपा रामविलास के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान पहुंचे उन्हें लोजपा कार्यकर्ता द्वारा गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया । इस मौके पर सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद थे।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
पटोरी प्रखंड क्षेत्र से गुजरने वाली गंगा नदी के जल स्तर में भारी बढ़ोतरी दर्ज हुआ है जानकारी देते हुए बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल दलसिंहसराय के कनीय अभियंता जितेश रंजन के अनुसार गंगा के जलस्तर में पिछले 12 घंटे के अंदर 25 सेंटीमीटर की वृद्धि दर्ज की गई है . अब गंगा नदी खतरे के निशान से मात्र 2.35 मीटर नीचे है. गंगा नदी की जलस्तर फिलहाल शाम 6:00 बजे की रिपोर्ट के अनुसार 43.15 मीटर है जलस्तर बढोतरी की ओर है। इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
बिहार राज्य के समस्तीपुर जिला के विद्यापति प्रखंड से मोबाइल वाणी संवाददाता राज कुमार ठाकुर ने राज कुमार से साक्षात्कार लिया जिसमें उन्होंने बताया की वो कोरोना का पहला टीका लगवा चुकें हैं। टीका लगवाने से इन्हें कोई परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा।दूसरा टीका भी जल्द लगवा लेंगे।
भारतीय मजदूर संघ का स्थापना दिवस स्थानीय लोहिया आश्रम मे मनाया गया जिसके मुख्य अतिथि राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य श्री मति सुधा कुमारी एबं जिला मंत्री के रूप मे उमेश राम थे दोनों नेता के साथ पूर्व मध्य रेलवे मजदूर संघ के मंडलमंत्री महेश कुमार भारत माता एबं दत्ततोपंत ठेंगरी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया कार्यक्रम की मंच संचालन मंडल बित सचिब शैलेन्द्र कुमार सिंह ने किया
आज दिनांक 23 जुलाई 2022 को जिलाधिकारी की अध्यक्षता में न्यायालयवाद, मद्य निषेध, एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स, भूमि विवाद, खनन, परिवहन, अभियोजन, एन०बी०एफ०सी०, आई०ओ०सी०एल०, पाइपलाइन, कब्रिस्तान घेराबंदी, मंदिर चहारदीवारी, ट्रांसमिशन लाइन आदि से संबंधित समीक्षात्मक बैठक समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में आहूत की गई। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
