दलसिंहसराय पुलिस द्वारा गिरफ्तार हकीमाबाद खराज निवासी मो० असफाक का पुत्र मो० गुलाब द्वारा हाजत में कथित खुदकुशी मामले की न्यायिक जांच कराने की मांग भाकपा माले जिला स्थाई समिति सदस्य सुरेन्द्र प्रसाद सिंह ने किया है.प्राप्त जानकारी का हवाला देते हुए माले नेता ने कहा है कि गुरूवार को युवक को एक पारिवारिक मामले में गिरफ्तार कर दलसिंहसराय पुलिस थाने लाई. रात्री में हाजत में फंदे से लटककर युवक द्वारा खुदकुशी करना बताया जा रहा है जबकि उसके साथ अमानवीय व्यवहार का संकेत स्पष्ट है. उसके एक हाथ टूटे होने, कान में तेजाब डाले जाने आदि अमानवीय व्यवहार की जानकारी प्रत्यक्षदर्शियों द्वारा बताया जा रहा है.माले ने सुरेन्द्र ने घटना की निंदा एवं मृतक के प्रति शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा है कि थानेदार थाने के कस्टोडियन होते हैं. थाने के अंदर कि संपूर्ण घटना की जिम्मेवारी थानेदार की होती है. अत: तत्काल थानेदार पर 302 का मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार किया जाये, मृतक के परिजनों को 20 लाख रुपये मुआवजा मिले, बढ़ते हत्या, अपराध एवं पुलिस जुल्म पर रोक लगे अन्यथा भाकपा माले महागठबंधन दलों के साथ मिलकर आंदोलन चलाने को बाध्य होगी। विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।

नेहरू युवा केंद्र समस्तीपुर (बिहार) एवं युवा कार्यक्रम खेल मंत्रालय भारत सरकार से संबद्धता प्राप्त स्वामी विवेकानंद युवा मंडल क्लब पुसहो के द्वारा सरस्वती शिशु मंदिर पुसहो के प्रांगण में डॉक्टर एपीजे अब्दुल कलाम जी की 7 वी पुण्यतिथि मनाई गई! इस कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि के द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

*#शैक्षणिक अराजकता दूर करने समेत छात्रहित के विभिन्न मांगों को लेकर 3 अगस्त को उमा पांडेय कॉलेज प्रधानाचार्य के समक्ष होगा प्रदर्शन:- आइसा* *#आइसा ने पूसा उमा पांडेय कॉलेज में आइकॉम और बीकॉम की पढ़ाई आने वाले सत्र से शुरू करने को प्रधानाचार्य से की मांग:- रौशन कुमार* पूसा 27 जुलाई 2022. आज छात्र संगठन आइसा प्रखंड अध्यक्ष रौशन कुमार के नेतृत्व में पूसा उमा पांडेय कॉलेज आइसा इकाई सचिव तुषार कुमार, अध्यक्ष राहुल कुमार, राजेश कुमार उर्फ बूटन कॉलेज छात्रों एवं आइसा इकाई सदस्य कमल कुमार, शिवम कुमार, शिव कुमार, काजल, प्रिया, प्रीति कुमारी द्वारा शैक्षणिक अराजकता दूर करने समेत महाविद्यालय में आइकॉम तथा बीकॉम की पढ़ाई आने वाले सत्र से शुरू करने,कॉलेज में पूर्व से अवस्थित पुस्तकालय प्रयोगशाला को दुरुस्त करते हुए सभी छात्रों को सिलेबस के अनुसार डबल पुस्तक निर्गत करने, महाविद्यालय परिसर में छात्र-छात्राओं के लिए अविलंब शौचालय निर्माण कराने समेत अलग-अलग कॉमन रूम की व्यवस्था करते हुए मैगजीन पेपर व आवश्यक सामग्री की व्यवस्था, खाली पड़े शिक्षक-कर्मचारी के पदों का अभिलंब भरने, क्लासरूम कार्यालय एवं कैंपस में लगे सभी सीसीटीवी कैमरे को नियमित चालू रखने की गारंटी नामांकन शाखा को व्यवस्थित करते हुए छात्र-छात्राओं के लिए पूछताछ काउंटर का स्थापना करने समेत अन्य छात्रहित में विभिन्न मांगों को लेकर मांग पत्र सौंपा गया।

बिहार राज्य के समस्तीपुर जिला भीशणपुर के बथुआ पंचायत से संगीता देवी मोबाइल वाणी के माध्यम से कहती हैं कि उन्होंने कोरोना का तीनों टीका लगवाई है।

संजय कुमार विद्यापति नगर प्रखंड के कांचा पंचायत से सरकारी स्कूल की विधि व्यवस्थाओं पर बताया कि सरकारी स्कूल में सही तरीके से शिक्षा व्यवस्था चल रही।

बिहार राज्य के समस्तीपुर जिला से धनन्जय कुमार राज ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि कोरोना अभी हमारे समाज से ख़तम नहीं हुआ है। कोरोना का वैक्सीन हमारे शरीर के रोगप्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है। इसलिए यह जरूरी नहीं है कि जिन्होंने टीका ले लिया है उन्हें कोरोना नहीं होगा। इसलिए सभी लोग मास्क लगाएं और नियमों का पालन करें

डा राजेन्द्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डा कृष्ण कुमार को उद्यानिकी के क्षेत्र में उनके विशिष्ट योगदान के लिये लाइफ टाइम एचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन आजादी के अमृत महोत्सव अवसर और स्वतंत्रता आंदोलन के गुमनाम सैनानियों के स्मरण विषय पर मुजफ्फरपुर के लक्ष्मी राजदेव इंटर कालेज में किया गया था। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में बोलते हुये डा कृष्ण कुमार ने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम में सम्मानित होना उनके लिये गर्व का विषय है। उन्होंने इस अवसर पर आजादी में अतूलनीय योगदान के लिये मुज़फ्फरपुर एवं आस पास के स्वतंत्रता सेनानियों का स्मरण किया और उनके योगदान को नमन किया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में कुलसचिव डा मृत्युंजय कुमार ने भी शिरकत की और अपने विचार रखे। कार्यक्रम में संकट सिंह महाविद्यालय के प्राचार्य डा ओमप्रकाश राय समेत विभिन्न लोग उपस्थित थे।

उज्ज्वल भारत, उज्जवल भविष्य- पवार @ 2047" विषय के तहत बिजली महोत्सव मनाया जायेगा

पटोरी प्रखंड के शिवरा पंचायत में मनरेगा के तहत कचरा प्रबंधन इकाई निर्माण का किया शिलान्यास। जानकारी के अनुसार समस्तीपुर जिले के पटोरी प्रखंड अंतर्गत शिवरा पंचायत के जोड़ी पोखर गांव में स्वच्छ भारत मिशन कार्यक्रम के तहत ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन इकाई निर्माण का किया शिलान्यास पटोरी प्रखंड विकास पदाधिकारी शिव शंकर राय द्वारा किया गया। मौके पर सभा को संबोधित करते हुए प्रखंड समन्वयक शिवेंद्र कुमार शर्मा ने कहां की सरकार सर्वप्रथम शौचालय का निर्माण कराया । जिससे पंचायत को खुले में शौच मुक्त कराया गया है अब पंचायत राज शिवरा में प्रति घर दो डस्टबिन का वितरण किया जाएगा । एक डस्टबिन नीला जिसमें ठोस कचरा एवं हरा डस्टबिन में गीला कचरा रखा जाएगा। जिससे पंचायत को स्वच्छ एवं सुंदर बनाया जा सके। इस मौके पर उपस्थित रविंद्र कुमार सिंह, राजीव रंजन, सुजीत कुमार इत्यादि लोग मौजूद थे।

बिहार राज्य के समस्तीपुर जिला से विभा कुमारी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि उन्होंने कोरोना का दोनो टीका ले लिया है और बूस्टर डोज़ भी समय आने पर लगवा लेंगी