बिहार राज्य के समस्तीपुर जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता संजय कुमार बब्लू जानकारी दे रहे हैं की मुजफ्फरपुर जिले के बंदरा प्रखंड अंतर्गत मध्य विद्यालय ,गोविंदपुर छपरा में आगा खान ग्राम समर्थन कार्यक्रम (भारत) के सौजन्य से वाटर फौर पीपल तथा आरर्घ्यम के सहयोग से स्कूली छात्र छात्राओं को मुख्यमंत्री ग्रामीण पेयजल निश्चय योजना अंतर्गत पेयजल की सुरक्षा एवं उनकी किफायती उपयोग पर विद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया । विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
विद्यापतिनगर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का एसडीओ प्रियंका कुमारी ने गुरुवार को औचक निरीक्षण किया। स्वास्थ्य केंद्र के अंदर बाहर व प्रसव वार्ड के अंदर गंदगी को देखकर एसडीओ बिफर पड़ी। उन्होंने स्वास्थ्य प्रबंधक व संवेदकों की जमकर क्लास लगाई साथ ही साफ -सफाई के लिए नियुक्त संवेदक पर कार्रवाई की बात कही। एसडीओ ने कहा कि मरीजों की सुविधाओं में कोई कोताही नही बरतें शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। वहीं बेड पर चादर नहीं रहने पर अस्पताल प्रबंधक को फटकार लगाई।
दो अलग-अलग जगहों से शराब तस्करी के मामले में आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल विद्यापतिनगर। पुलिस ने बुधवार को गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र के आलमपुर पेटिया चौक स्थित चप्पल दुकान में छापामारी कर अवैध रूप से विदेशी शराब के तस्करी के मामले में दर्ज प्राथमिकी में फरार शराब आरोपी को गिरफ्तार कर गुरुवार को जेल भेज दिया। इस संबंध में थानाध्यक्ष प्रसुनजय कुमार ने बताया कि थाना क्षेत्र के आलमपुर सिमरी गांव निवासी ललन सिंह के पुत्र गौरव कुमार को थाना कांड संख्या 55/22 बिहार उत्पाद अधिनियम के धारा 30 (ए) के तहत दर्ज प्राथमिकी मामले में फरार चल रहा था। जिसे गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। वही फ्रूट ड्रिंक्स की आड़ में शराब बेचने का खुलासा पुलिस ने किया है। मलकलीपुर दूध सेंटर स्थित एक फ्रूट ड्रिंक्स की दुकान में गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की। छापेमारी में सवा दो लीटर विदेशी शराब बरामद हुआ। साथ ही दुकान स्टाप को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार युवक की पहचान मड़वा गोपालपुर निवासी नितेश कुमार के रूप में की गयी है। दुकान में फ्रूट ड्रिंक्स के अंदर विदेशी शराब बरामद किया है। थानाध्यक्ष प्रसुनजय कुमार ने बताया कि दुकान मालिक व स्टाप पर एफआईआर दर्ज कर आरोपी स्टाप को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया हैं। वही दुकान मालिक की तलाश जारी हैं। छापेमारी के दौरान एसआई रविन्द्र कुमार भारती एवं पुलिस बल मौजूद थे।
राज्य सरकार के निर्देश पर विद्यापतिनगर बीडीओ प्रकृति नयनम ने प्रखंड के सिमरी पंचायत में संचालित विभिन्न सरकारी योजनाओं का स्थलीय निरीक्षण किया। जांच के दौरान बीडीओ ने सिमरी पंचायत में मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना के तहत कार्यान्वित नल जल, गली - नाली पक्कीकरण योजना, विद्यालय, पीडीएस दुकान, आंगनबाड़ी केंद्र एवं प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना सहित मनरेगा के तहत कार्यान्वित योजनाओं का निरीक्षण किया।
विद्यापतिनगर प्रखंड के गढ़सीसई पंचवटी चौक पर कृष्ण जन्माष्टमी को लेकर तैयारी की जा रही है। हर साल की भांति इस साल भी गढ़सीसई पंचवटी चौक जन्माष्टमी मेला समिति के द्वारा पूजा स्थल पर राधा कृष्ण के साथ दर्जनभर देवी देवताओं की प्रतिमा का निर्माण अंतिम दौर में है। जिसके लिए भव्य पंडालों का निर्माण भी कराया गया है। मेला स्थल पर आने वाले लोगो की सुविधा के लिए रोशनी की व्यवस्था, सुरछा आदि को लेकर तैयारी की जा रही है। 19 अगस्त की रात कृष्ण जन्मोत्सव मनाया जाएगा और 23 अगस्त को विसर्जन किया जाना है।
बिहार राज्य के समस्तीपुर जिला के बथुवा से खुश्बू देवी मोबाइल वाणी के माध्यम से यह जानना चाहती हैं कि कोरोना का तीसरा टीकाकरण कब मिलेगा
समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत डीआरएम ऑफिस से उजियारपुर होते हुए सातनपुर जाने वाली मुख्य सड़क पर लगूनिया सुर्य कंंठ पंचायत के ब्रह्म स्थान के निकट अपराधियों ने पिस्टल के बल पर माइक्रो फाइनेंस कर्मी से लगभग तीस हज़ार की पिस्टल के बल पर लूट लिया गया। मौके पर मुफस्सिल थाना के पुलिस दल बल के साथ पहुंच कर मामले की छानबीन में जुट गई है।
समस्तीपुर मोबाइल बानी समस्तीपुर शिवाजी नगर शिवाजी नगर प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न जगहों पर किया गया झंडा तोलन 75 में स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर आजादी के अमृत महोत्सव शुभ अवसर पर शिवाजी नगर नॉर्थ बिहार पावर डिसटीब्यूशन लिमिटेड पी एस एस शिवाजी नगर में बड़े ही धूमधाम से गांजे भांजे के साथ मनाया गया झंडा तोलन बताते चलें कि शिवाजी नगर बिजली जेई जितेंद्र कुमार ने बड़े ही धूमधाम से झंडा तोलन किया मौके पर उपस्थित मानव बल एवं एल एम रात्रि गार्ड आर आर ए गन एवं क्षेत्र के कुछ गणमान्य व्यक्ति बताते चलें कि एल एम संतोष जितेंद्र उमेश सुरेन रामलाल रात्रि गार्ड ओम प्रकाश मानव बल काली कांत चौधरी एवं सुमन कुमार आरआरएफ गन गौतम कुमार राय मोनू कुमार चौधरी गणेश प्रसाद सिंह अनिल कुमार त्रिदेव कुमार राय चंदन कुमार पासवान मुरारी कुमार प्रवीण राम अभिषेक चौधरी कृष्ण कुमार बरनवाल अमित कुमार शर्मा अमित राम सूरज कमल किशोर आदि मौजूद थे
उत्पाद अधीक्षक ने पीने और बेचने के आरोप में 80 व्यक्ति को किया गिरफ्तार
बिहार राज्य के समस्तीपुर जिला से श्वेता कुमारी मोबाइल वाणी के माध्यम से यह जानना चाहती हैं कि कोरोना का तीसरा टीकाकरण कब लगेगा
