Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

बिहार राज्य के समस्तीपुर जिला के सारनपुर से माला कुमारी मोबाइल वाणी के माध्यम से आरती कुमारी से साक्षात्कार किया। जिसमे आरती कुमारी ने यह बताया कि उन्हें यह कार्यक्रम बहुत ही अच्छा लगा और इस कार्यक्रम के माध्यम से अच्छी जानकारी मिली। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम के माध्यम से यह पता चला कि हमें होने वाले माहवारी से बचने के लिए गर्म पानी, गंदे पानी का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए

बिहार राज्य के समस्तीपुर जिला के मौसम पंचायत से माला कुमारी मोबाइल वाणी के माध्यम से अंशु कुमारी से साक्षात्कार किया। जिसमे अंशु कुमारी ने यह बताया कि उन्हें यह कार्यक्रम बहुत ही अच्छा लगा और इस कार्यक्रम के माध्यम से अच्छी जानकारी मिली। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम के माध्यम से यह पता चला कि लड़कियों के गुप्तांग से आने वाली सफ़ेद पानी यह किसी भी प्रकार से कोई भी नुकसानदेह नहीं है और इससे डरने की कोई दिक्कत नहीं है

बिहार राज्य के समस्तीपुर जिला के ग्राम सारनपुर से आशा कुमारी मोबाइल वाणी के माध्यम से यह कहती हैं कि जब उन्हें पहला माहवारी आया था, तब वह बिलकुल ही दर चुकी थी। उन्होंने बताया कि जब उन्हें विद्यालय में माहवारी आया तो उनका कपड़ा ख़राब हो गया था। जिसके चलते उनकी सभी सहेलियाँ मजाक उड़ा रही थी। तब उनके शिक्षक ने उनके इस बात की जानकारी देते हुए समझाई

बिहार राज्य के समस्तीपुर जिला के ग्राम सारनपुर से काजल कुमारी मोबाइल वाणी के माध्यम से यह कहती हैं कि उनकी पहली माहवारी उनकी बहन की शादी में आई थी। तब वह इस बात को लेकर डर चुकी थी की वह इस हाल में अपने बहन की शादी में शामिल कैसे होगी। उन्होंने कहा कि इस बात को लेकर अपनी बहन और अपनी चाची को पूरी बात बताई। तब दोनों ने मिलकर इस समस्या का समाधान किया। जिससे उनके मन से दर ख़त्म हो गया

विद्यापतिनगर। प्रखंड स्थित मड़वा गांव की सड़क पर अब गंदा पानी का जलजमाव नहीं रहेगा। ग्राम पंचायत ने यहां सड़क किनारे नालियों का निर्माण प्रारंभ कर दिया है। इस नाली निर्माण की मांग ग्रामीणों काफी दिनों से कर रहे थे। नालियों के अभाव में पानी जमा होने से सड़क खराब व जर्जर हो रहा था, जिससे दुर्घटनाएं हो रही थीं। गली में लोगों द्वारा अतिक्रमण था, जिसको मुखिया संजीत कुमार सहनी के पहल पर हटवाकर नाली निर्माण कार्य प्रारंभ किया गया। नाली निर्माण कार्य जोरों पर चल रहा है। नाली निर्माण से लोगों में खुशी है। उनका कहना कि नाली नहीं होने से बरसात के दिनों में सड़कों पर चलना मुश्किल हो जाता है। नाली बन जाने से सड़क साफ-सुथरी रहेंगी। सड़क के किनारों पर दो फीट चौड़ी व दो फीट गहरी 700 फिट लंबी पक्की सीमेंट की नालियां बनाई जा रही हैं। निर्माण कार्य के चलते मकान के सामने से लोगों ने अपने अतिक्रमण स्वेच्छा से हटा लिए हैं। रोड से तय दूरी पर ही नाली का निर्माण किया जा रहा है। लगभग 75 फीसद नाली का निर्माण कार्य पूर्ण कर लिया गया है। घरों के साथ बारिश के पानी की निकासी को लेकर खास ध्यान रखा जा रहा है। मापदंड को ध्यान में रखकर ही बड़ी नाली का निर्माण किया जा रहा है, ताकि आगे भी कोई परेशानी न आए। मुखिया संजीत कुमार सहनी ने कहा कि ग्राम पंचायत द्वारा नालियों का निर्माण कराया गया हैं। बहुत जल्द बचे हुये वार्डों की नालियों की मरम्मती व निर्माण की जाएगी। जिस तरह लोगों ने सहयोग दिया है वह सराहनीय है।

विद्यापतिनगर। प्रखंड अंतर्गत मध्य विद्यालय गढ़सिसई, खेतापुर कन्या, उच्च माध्यमिक विद्यालय महादेवस्थान और नर्घोघी में वर्ग तीसरी से पंचमी के छात्रों के अभिभावक एवं शिक्षकों के बीच संगोष्टी का आयोजन किया गया। बाल संसद और मीना मंच के सदस्यों के साथ क्षमतालय फाउडेशन के द्वारा छात्रों के अभिभावक के घर जाकर उन्हें बैठक हेतु आमंत्रित किया। सभी अभिभावक समयानुसार विद्यालय मे शिक्षक अभिभावक बैठक में सम्मिलित हुए। शिक्षको के द्वारा कुछ बच्चो से गतिविधि करवाया गया। यह सब गतिविधि देख अभिभावक काफी खुश हुए। अभिभावक के द्वारा बच्चे की समस्या बताया गया जिसके समाधान पर चर्चा हुई। फिर कुछ बच्चों के द्वारा कहानी, कविता, आयत के बारे में बोलने को कहा गया। अभिभावकों को कहा गया कि वो बच्चों का प्रतिदिन पठन-पाठन विद्यालय के शिक्षकों द्वारा पढ़ाया जाता है उसकी कॉपी चेक किया जाए साथ ही साफ-सफाई और विद्यालय के प्रबंधन के बारे में सुझाव दें। अभिभावक को समय-समय पर विद्यालय में आकर अपने बच्चों की जानकारी देने के लिए जागृत किया गया। गणित धारिताओं को अंग्रेजी में गलत शब्द को सही सुधार कर बोलने को कहा गया। इस तरीके से स्कूल में शिक्षक अभिभावक संगोष्ठी सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

बिहार राज्य के समस्तीपुर जिला के ग्राम खालिसपुर से सबिता देवी मोबाइल वाणी के माध्यम से यह कहती हैं कि उन्हें 13 वर्ष के उम्र में पहला माहवारी आया था। जिसके चलते उन्हें माहवारी से होने वाले तकलीफों का सामना करना पड़ता था। उन्होंने बताया कि अपने इस माहवारी को लेकर अपनी माँ से बात की जिसमे माँ ने बताया कि यह लड़कियों का हर माह आना सुनिश्चित है। इसके लिए घबराना नहीं चाहिए