विद्यापतिनगर। थाना क्षेत्र के मलकलीपुर गांव से पुलिस ने छापेमारी कर शुक्रवार की सुबह पुलिस को मिले गुप्त सूचना के आधार पर मलकलीपुर गांव से लगभग 100 लीटर से अधिक देशी चुलाई शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया।वही पुलिस ने कारोबारी की एक बाइक को जब्त कर लिया है। उक्त खबर की जानकारी की पृष्टि करते हुएं एएसआई विजय कुमार यादव ने को बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तार चुलाई देशी शराब कारोबारी वैशाली जिले के देसरी थाना क्षेत्र के गनियारी गांव के निवासी रामा राय का पुत्र कमलेश कुमार राय ने हीरो होंडा की ग्लैमर गाड़ी पर दोनों साइड से उजला रंग प्लास्टिक के तीन बोरा में रखा छोटा पॉलोथीन में करीबन 100 लीटर से अधिक देशी चुलाई शराब को सप्लाई करने के क्रम में गिरफ्तार किया गया।खबर को पूरा सुनने के लिए ऑडियो के लिंक को क्लिक करें।
विद्यापतिनगर । प्रखंड क्षेत्र से होकर गुजरने वाली एनएच 122वी सड़क की आस लगाए लोगों को बड़ी राहत देते हुए वन पर्यावरण एवं जल जलवायु परिवर्तन मंत्रालय ने सड़क निर्माण को लेकर अपनी सहमति दे दी है, अनुमति नहीं मिलने के कारण विगत कई महीनों से सड़क निर्माण का कार्य प्रारंभ नहीं हो सका था । सड़क निर्माण के लिए इसके दोनों किनारे पर लगे पेड़ों को काटने के लिए संबंधित मंत्रालय की अनुमति आवश्यक थी । एनएच 122 बी का निर्माण वैशाली जिले के महनार से बेगूसराय के बछवारा तक कुल 42 किलोमीटर में किया जाता है । कटाई से समस्या जरूर उत्पन्न होगी ।खबर को पूरा सुनने के लिए ऑडियो के लिंक को क्लिक करें।
समस्तीपुर जिला के विद्यापति-बछवाड़ा सीमावर्ती क्षेत्र के शेरपुर ढेपुरा हॉल्ट के पास एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव रेलवे लाइन के नीचे गड्ढे में पड़ा मिला। जिसे देख आसपास के नागरिकों में हड़कंप मच गया। उन्होंने मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही बछवाड़ा एवं विद्यापतिनगर की पुलिस घटना स्थल पर पहुंच सिमा का सत्यापन कर रहे है और अज्ञात शव की शिनाख्त करने में दोनों जिले की पुलिस जुटी हुई है ।खबर को पूरा सुनने के लिए ऑडियो के लिंक को क्लिक करें।
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
विद्यापतिनगर भारतीय मानक ब्यूरो पटना शाखा कार्यालय की ओर से विद्यापति उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मऊ बाजिदपुर दक्षिण के विद्यार्थियों को वस्तुओं की गुणवत्ता के बारे में जागरूक करने के लिए जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन हुआ। भारतीय मानक ब्यूरो पटना के रिसोर्स पर्सन भोला पंडित ने विद्यार्थियों को भारतीय मानक ब्यूरो की गतिविधियों जैसे हॉल मार्किंग, आईएसआई मार्क, बीआईएस केयर ऐप एवं अन्य गुणवत्ता से संबंधित जानकारी दी गई। इस दौरान स्कूली बच्चों द्वारा मानक के संबंध में तमाम जिज्ञासाएं रखी और जानकारी प्राप्त की।खबर को पूरा सुनने के लिए ऑडियो के लिंक को क्लिक करें।
विद्यापतिनगर प्रखंड क्षेत्र के बढ़ौना पंचायत के वार्ड 5 के पोखर में बनी अनियमितता की भेंट चढ़ी सुरक्षा दीवार पंचायत में मनरेगा योजना से बनी सुरक्षा दीवार धराशाही हो गई। लाखों रुपये की लागत से बनी सुरक्षा दीवार ढहने से खतरा पैदा हो गया है। वहीं पोखर में मलबा भरने से लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी। एक सप्ताह पूर्व सुरक्षा दीवार मिट्टी भराई से हुए भूस्खलन के कारण धराशाही हो गई। पोखर में भूस्खलन के खतरे से बचने को बनी सुरक्षा दीवार ढहने से ग्रामीण चिंतित हैं। वहीं ग्रामीणों का कहना हैं कि सुरक्षा दीवार निर्माण में अनियमितता की गई थी जिसकी बजह से दीवार धराशाही हो गया। लेकिन अभी तक कोई विभागीय अधिकारी जांच तक करने नहीं आई हैं। इससे यह पता चलता हैं कि प्रतिनिधि, अधिकारी सब योजना में लूट खसोट कर योजना की राशि का गवन किया हैं।खबर को पूरा सुनने के लिए ऑडियो के लिंक को क्लिक करें।
विद्यापतिनगर प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत राशि प्राप्त कर घर नहीं बनाने वाले लाभुकों पर अब कार्रवाई की तलवार लटकने लगी है। विद्यापतिनगर प्रखंड से आवास सहायक स्थलीय जांच के लिए पहुंच रहे हैं। गृह निर्माण नहीं कराने वाले लाभुकों पर नीलाम पत्र भी दायर किया जा रहा है। आवास सहायक नवीन कुमार ने मऊ धनेशपुर उत्तर पंचायत में घर-घर जाकर निरीक्षण किया। इस दौरान प्रथम किस्त की राशि लेकर अभी तक निर्माण कार्य नहीं शुरू करने वाले लोगों के विरुद्ध आवास पर्यवेक्षक को नोटिस भेजने को कहा। पंचायत के उन्नीस लाभुक जो वित्तीय वर्ष 2019-20 में राशि प्राप्त किए हैं, लेकिन गृह निर्माण कार्य पूरा नहीं किए हैं, उनके विरुद्ध नीलाम पत्र दायर किया गया है। खबर को पूरा सुनने के लिए ऑडियो के लिंक को क्लिक करें।
विद्यापतिनगर । प्रखंड क्षेत्र में वृहस्पतिवार की सुबह से ही मौसम का मिजाज बदला रहा, आकाश में बादल छाए रहने एवं शीतल हवा चलने से लोगों को प्रचंड गर्मी से राहत मिली है । पिछले कई दिनों से तापमान में वृद्धि देखी जा रही थी, जिससे आम जनजीवन प्रभावित हो रहा था, वहीं अधिक तापमान के कारण कई स्थानों पर पेयजल की भी समस्या उत्पन्न हो गई है, हालांकि गत सप्ताह भी मौसम में बदलाव देखा गया था, परन्तु बारिश की आश लगाए लोगों को निराशा हाथ लगी थी । इस बार फिर मौसम में बदलाव से लोग बारिश की उम्मीद लगाए हुए हैं । मौसम विभाग ने भी कुछ स्थानों पर हल्की बरसात का अनुमान लगाया है, वहीं प्रखंड के कुछ हिस्सों में बुंदाबांदी भी हुई है, जिससे एक ओर जहां लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है, वहीं दूसरी ओर मजदूर, किसान एवं स्कूली बच्चों ने राहत की सांस ली है ।
