तालाब में अचानक मर गई सारी मछलियां किसान परेशान | 50 हजार का जीरा डाला था एवं सरकारी पत्ता की राशि भी जमा किये थे | विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
26 लाख की लागत से बनने वाली सड़क का शिलान्यास किया है । मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने विभिन्न यात्राओं के दौरान मोरवा के सांप्रदायिक सौहार्द स्थल बाबा खुद नेश्वर धाम को पर्यटक स्थल घोषित किया। मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद साढ़े तीन करोड़ से खुद नेश्वर धाम का विकास कराया जा रहा है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
सरकार भवन बनने से महात्मा गांधी के पंचायती राज का सपना साकार होगा समस्तीपुर/मोरवा:-बाजितपुर में पंचायत सरकार भवन बनने से महात्मा गांधी के पंचायती राज का सपना साकार होगा। उक्त बातें कहीं स्थानीय समाजसेवी राजन महतो ने बाजितपुर कर्नैल पंचायत में पंचायत सरकार भवन के लिए आयोजित भूमि पूजन महायज्ञ समारोह को संबोधित करते हुए। चारों तरफ हर्षोल्लास के वातावरण में वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच मुखिया अनीता देवी, राजन महतो ने भूमि पूजन किया।एक करोड़ 26 लाख से अधिक की राशि से बनने वाले पंचायत सरकार भवन के भूमिपूजन महायज्ञ से संपूर्ण पंचायत में हर्ष की लहर दौड़ गई।पंस अशोक कुमार ,आलोक कुमार,चुनचुनयादव, नंद किशोर राय,बबीता देवी, गुड्डू महतो, हेमा देवी ,शिव कुमारी देवी, रिंकू देवी, ब्रजनंदन राय महात्मा, रामसूरत राय, कृष्ण नंदन राय, राम संजय राय आदि ने भूमि पूजन महायज्ञ समारोह को संबोधित किया। मौके पर सभी वार्ड सदस्य एवं पंचायत के सैकड़ों ग्रामीण मौजूद थे।
मोरवा के इंद्र बारा पंचायत में आज भी बांस के चचरी पुल का ही सहारा ! प्रखंड के हलई ओपी क्षेत्र के राजकीय मेला स्थल बाबा केवल स्थान इंद्र बारा पंचायत के वार्ड संख्या 13 में गरीबों को चलने के लिए मात्र बांस के पुल का ही सहारा मिल रहा है। एक ओर जहां मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा ऐतिहासिक बाबा केवल स्थान को राजकीय मेला का दर्जा दिया गया है। वहीं दूसरी ओर सुशासन के बिहार में भी गरीब ग्रामीणों को चलने के लिए चचरी के बांस के पुल का है सहारा लेना पड़ रहा है। नून नदी में आई बाढ़ के कारण जब इंद्रवाड़ा पंचायत के आधे से अधिक वार्डों में बाढ़ का पानी प्रवेश कर गया और लोगों को यातायात में अधिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। तब वार्ड नंबर 13 के वार्ड अध्यक्ष मनोज महतो एवं वार्ड नंबर 7 के वार्ड सदस्य विजय शाह तथा स्थानीय समाज सेवी सनोज कुमार साहनी आदि द्वारा मुखिया कुमारी वंदना एवं मुखिया पति संजय कुमार राय राय से आगरह किया गया अपने ही वार्ड में बहुत बड़े नाले के पानी के कारण लोग दो भागों में कटकर रह गए हैं, जहां जाने - आने में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। मुखिया एवं मुखिया पति ने दोनों वार्ड क्षेत्र का निरीक्षण करने के बाद दोनों ही वार्डों में 10 हजार की लागत से बांस के चचरी का पुल स्थानीय ग्रामीणों की सहायता से तैयार किया गया है। यही बांस के चकरी का पुल गरीब ग्रामीणों का इस पार से उस पार जाने में आज सहारा बना हुआ है।
गरीबों का आखिरी मसीहा है लालू प्रसाद यादव,मोरवा विधानसभा क्षेत्र से हो स्थानीय राजद उम्मीदवार बाहरी उम्मीदवार स्वीकार नहीं ! मोरवा/संवाददाता। गरीबों का आखिरी मसीहा बचा है लालू प्रसाद यादव। उक्त बातें कहीं राजद के प्रदेश महासचिव फैजू रहमान फैज ने निकासपुर कॉलेज के प्रांगण में आयोजित महुआ विधानसभा स्तरीय राजद कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए। श्री फैजने राजद के साथ हुए अपमान का बदला लेने के लिए कार्यकर्ताओं का आह्वान किया। राष्ट्रीय जनता दल के जिलाध्यक्ष राजेंद्र सहनी ने राजद के हर कार्यकर्ता को राजद का सेनापति बताते हुए वन बूथ इकतीस यूथ की सफलता से चुनावी विजय प्राप्त करने के लिए युद्ध स्तर पर तैयार हो जाने के लिए ललकारा। वक्ताओं ने प्रधानमंत्री के नोटबंदी, जीएसटी, एवं लौक डाउन से देश को पिछड़ा बनाने के लिए आरोपित करते हुए बिहार एवं देश को फिर से आगे बढ़ने के लिए महागठबंधन सरकार की वकालत की। प्रखंड अध्यक्ष दिनेश चौधरी की अध्यक्षता में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में सर्वसम्मति से सभी राजद कार्यकर्ताओं ने एक बार फिर से तेज रफ्तार तेजस्वी सरकार का संकल्प लिया। प्रदेश सचिव लाल बहादुर पंडित, सरायरंजन प्रखंड अध्यक्ष लालबाबू महतो, जिला सचिव अरुण कुमार ठाकुर निराला, प्रखंड युवा राजद अध्यक्ष मुन्ना यादव, अरविंद कुमार राय ,अमीर सहनी,मुरारी यादव, मुखिया संतोष कुमार शर्मा , देवेंद्र रजक, नवीन कुमार, प्रवीण कुमार, राजबली पोद्दार, विनोद कुमार राय, राजा पासवान, रामानंद राय, देव नारायण राय, संजय झा, देवेंद्र यादव, रामखेलावन राय प्रभु नारायण राय आदि ने संबोधित किया। ताजपुर प्रखंड अध्यक्ष अहमद रजा के संचालन में पूर्व मंत्री रघुवंश प्रसाद सिंह के निधन पर शोक संवेदना के साथ कार्यकर्ता सम्मेलन का समापन किया गया। मौके पर संपूर्ण विधानसभा क्षेत्र के अधिकांश कार्यकर्ता मौजूद थे।
मोरवा विधायक विद्यासागर सिंह निषाद ने धर्मपुर बांदे पंचायत में कब्रिस्तान घेराबंदी का शिलान्यास किया। गुणवत्तापूर्ण कार्य के लिए विधायक ने पंचायत के गणमान्य लोगों को कमेटी बनाकर देखरेख करने का निर्देश भी दिया।इस मौके पर अभियंता मनीष कुमार ,सुशील कुमार, पूर्व जिला पार्षद अशोक कुमार दास, डॉ मनोहर प्रसाद सिंह, प्रोफ़ेसर परमानंद पांडे, अवनींद्र नारायण पांडे, डॉ सतीश कुमार सिंह , डॉ सुरेश दास, धनंजय पांडेय, मोहब्बत तैयब, मोहम्मद इस्लाम सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद थे।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
भारतीय जनता पार्टी ने देश को संपूर्ण विश्व में प्रतिष्ठित किया। उक्त बातें कहीं भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष गीतांजलि ने चकपहार पंचायत में आयोजित भाजपा की बैठक को संबोधित करते हुए। जिलाध्यक्ष ने उपस्थित महिला मोर्चा एवं सभी कार्यकर्ताओं को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कार्य योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
राष्ट्रीय जनता दल के कद्दावर नेता पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ रघुवंश प्रसाद सिंह के आकस्मिक निधन पर पूर्व विधायक रामचंद्र सिंह निषाद ने गहरा शोक प्रकट करते हुए 2 मिनट मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
प्रखंड के बाजितपुर एवं मरिचा पंचायतों में माकपा कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। नल जल योजना में गड़बड़ी का विरोध किए जाने से, माकपा कार्यकर्ता पर मामला दर्ज किए जाने के विरोध में थाने के घेराव को सफल बनाने का आह्वान किया गया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
प्रखंड के निकसपुर में शुक्रवार को डिफेंस एकेडमी फिजिकल ट्रेनिंग सेंटर निकसपुर का उद्घाटन वीआईपी पार्टी के जिला अध्यक्ष अभय कुमार सिंह ने किया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।