बिहार राज्य के ग्राम विशनपुर पंचायत बथुआ जिला समस्तीपुर से आशा देवी मोबाइल वाणी के माध्यम से आंगनबाड़ी केंद्र से समस्या को लेकर शकुन्ति देवी से साक्षात्कार किया। शकुन्ति देवी ने बताया कि उनके पाँच बच्चे हैं। जिसमे से 3 साल का बच्चा आंगनबाड़ी केंद्र में शिक्षा प्राप्त करता है। उन्होंने बताया कि दो साल से आंगनबाड़ी केंद्र से बच्चों को जो राशन और स्कूल के कपड़े किसी भी प्रकार की सुविधा प्राप्त नहीं होती है। उन्होंने यह भी कहा कि हर दो महीने में गर्भवती महिलाओं को पोषण आहार मिलता है।
