बिहार राज्य के समस्तीपुर जिला के विभूतिपुर प्रखंड से मोबाइल वाणी संवाददाता दीपक कुमार ने दिनेश कुमार से साक्षात्कार लिया जिसमें उन्होंने जानकारी दी कि वे गुपचुप बेचकर अपना खर्च चलाते है। इसके कमाई से चार लोगो का पेट पलता है। जब से लॉकडाउन हुआ है तब से कर्ज में डूब गये हैं। पिछले लॉकडाउन का कर्ज़ खत्म नहीं हुआ, और फिर से कर्ज़ लेना पर रहा है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।