आशा सेवा संस्थान विगत दस वर्षों से जेल के बंदियो के बीच विभिन्न प्रकार की सामाजिक गतिविधियां करती आ रही है।वैश्विक महामारी कोरोना से बचाव के लिए जनजागरूकता अभियान एवं राहत सामग्री वितरण अन्तर्गत भी संस्था द्वारा किया जा रहा है।इस क्रम में आशा सेवा संस्थान द्वारा मंडल कारा समस्तीपुर के बन्दियों एवं कारा कर्मी के संक्रमण से बचाव के लिए मास्क बनाने के लिए हैंड सैनीटाइजर एंव वाल सैनीटाइजर दिया गया।आवश्यक सहयोग डायमंड किंग केमिकल्स के एम डी सुमित कुमार ने किया।मौके पर मंडल कारा के वरीय लिपिक कुंतल कुमार,ईडेन वेलफेयर ट्रस्ट के चेयरमैन ब्रजकिशोर कुमार ,कमालुद्दीन मौजूद थे।पूरी खबर सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।