मोबाइल वाणी के लिए पूसा से संजय राजा की रिपोर्ट। डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. रमेश चंद्र श्रीवास्तव ने कोरोना को लेकर जारी राष्ट्र व्यापी लॉक डाउन के कारण बंदी से छात्रों की पढाई बाधित न हो इसके लिये अनूठी पहल करते हुए ऑन लाइन एजुकेशन की व्यवस्था की है। कुलपति कै निर्देश पर आरंभ इस व्यवस्था में सभी विषयों के शिक्षा की योजना है।