कोरोना के भय से नागरिकता कानून के खिलाफ जारी सत्याग्रह आंदोलन समाप्त नहीं किया जाएगा. इससे बचाव हेतु कोशिश अवश्य की जाएगी. सरकार कोरोना का आतंक दिखाकर देश में जारी आंदोलन के साथ मंदी से निबटने चाहती है. रेल, फ्लाइट, जेल, कल- कारखाने, कंपनी, प्रखंड, अंचल, मंडी, हाट आदि में बड़ी संख्या में लोगों का आना-जाना रहता है. इस पर सरकार अपनी रणनीति का खुलासा करे. कोरोना से डरने के बजाय इसे निपटने के लिए सरकार एवं प्रशासन को कोशिश करनी चाहिए. इसका डर दिखाकर मास्क, सेनीटाइजर आदि का कालाबाजार खुलेआम जारी है और सरकार एवं प्रशासन मौन है. जहां तक सत्याग्रह आंदोलन समाप्त करने का सवाल है. यह जारी रहेगा. सत्याग्रह आंदोलन को सुरक्षा मानक को ध्यान में रखकर कम से कम लोगों द्वारा भी जारी रखा जाएगा. फिर हमारा नजर दिल्ली शाहीन बाग समेत देश के अन्य आंदोलनों पर भी है. इसके लिए जल्द बैठक बुलाकर निर्णय लिया जाएगा।
