झारखण्ड राज्य के हज़ारीबाग़ जिला से राज कुमार मेहता मोबाइल वाणी के माध्यम से यह बताना चाहते हैं कि महिलाएं को जमीन के मामले में दूर रख जा रहा है और कोई सरकारी जॉब या कोई भी प्राइवेट सेक्टर में काम से भी दूर रखा जाता है। बोला जाता है कि महिलाएं यह काम नहीं कर पाएंगी। महिलाएं का ये सब काम करना अच्छा नहीं लगता है। यही सब कारण से महिला आगे नहीं बढ़ पा रही हैं और अपने अधिकारों को हासिल नहीं कर पा रही हैं
विष्णुगढ़ प्रखंड के बनासो पंचायत के नावाटांड निवासी कौशल कुमार महतो उम्र 50 वर्ष पिता स्वर्गीय बालेश्वर महतो का शव बनासो के कुबरी तालाब से गुरुवार को बरामद किया गया।
विष्णुगढ़ प्रखंड के वरिष्ठ पत्रकार हिंदुस्तान संवाददाता मिथिलेश बर्मन के पिता एवं कांग्रेसी नेता जगदीश बर्मन का निधन गुरुवार सुबह तकरीबन आठ नौ बजे के आसपास में निधन हो गया इसकी सूचना मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई वह अपने पीछे दो पुत्र दो पुत्रीयां एवं भरा पूरा परिवार छोड़कर चल बसे बीते कई दिनों से उनकी तबीयत खराब थी। गहरी शोक संवेदना व्यक्त करने वालों में कांग्रेस नेता प्रखंड अध्यक्ष अब्बास अंसारी सुरेंद्र मिश्र विशेषशवर प्रसाद स्वर्णकार गुरु प्रसाद साव हीरामन महतो पूर्व मुखिया अशोक कुमार डूमरचंद महतो भास्कर दुबे घनश्याम पाठक समेत कई लोगों ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त किए।
Transcript Unavailable.
जुलाई 2025 में सुप्रीम कोर्ट ने एक आदिवासी महिलाओं को पैतृक संपत्ती में अधिकार को लेकर एक अहम फैसला देते हुए कहा कि केवल लिंग के आधार पर महिलाओं को पैतृक संपत्ति में हक से वंचित नहीं किया जा सकता है.
विष्णुगढ़ प्रखंड से दो युवक जेएसएससी सीजीएल परीक्षा में सफलता हासिल कर विष्णुगढ़ प्रखंड का नाम रोशन किया भेलवारा पंचायत उरगी निवासी थानेश्वर महतो के पुत्र विजय महतो ने श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी बने वहीं सिरैय पंचायत के तेजो महतो के पुत्र अनिल कुमार महतो प्रखंड कल्याण पदाधिकारी परीक्षा में सफलता हासिल किया। इस अवसर विजय कुमार महतो को शाॅल ओढाकर सम्मानित किया गया। इस खुशी में लड्डू बांटी गई। माता-पिता बहुत धूम प्रसन्न दिखे।
विष्णुगढ़ प्रखंड के भेलवारा पंचायत के छोटकी भेलवारा में रविवार सुबह आगजनी की घटना घटने से किसान राजदेव महतो का खलिहान में रखे धान जलकर राख हो गया वहीं राजकिशोर प्रसाद रामकिशुन कुमार उगन महतो सुखदेव महतो का पुवाल जल गया ग्रामीणों के मदद व अग्निशमन टीम पहुंचकर आग पर काबू किया गया किसानों ने प्रशासन आपदा विभाग से उचित मुआवजे की मांग किए हैं।
विष्णुगढ़ प्रखंड के बनासो चानो पेंक बंदखारो के समीप बुधवार देर शाम सड़क दुर्घटना हुई जिससे ऊंचाघाना निवासी राम टहल महतो के 27 वर्षीय पुत्र अविवाहित सुनील कुमार महतो का मौत इलाज के दौरान रिम्स में हो गया। इसकी सूचना मिलते हैं उनकी आत्मा को शांति प्रदान करने एवं अग्नि संस्कार कार्यक्रम में मुख्य रूप से चंद्रनाथ भाई पटेल जयप्रकाश सिंह पटेल सुशील कुमार महतो थानेश्वर महतो उत्तम महतो बिहारी महतो हरीलाल महतो मुनीलाल महतो गोविंद कुमार महतो नारायण महतो समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचकर उनकी आत्मा की शांति के लिए 1 मिनट का मौन रखा गया। सुनील कुमार प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी कर रहा था।
गांव आजीविका और हम कार्यक्रम के तहत हमारे कृषि विशेषज्ञ श्री जीब दास साहू आलू के फसल में लगने वाला झुलसा रोग का उपचार की जानकारी दे रहे हैं ।
झारखण्ड राज्य के हज़ारीबाग़ जिला से गीता मोबाइल वाणी के माध्यम से यह बताना चाहती हैं कि जमीन की सुरक्षा महिला करती है,जमीन को अच्छा रखने का काम महिलाओं का ही है। महिला जमीन को अपने बच्चे की तरह उसको सुरक्षा देती है और साफ सुथरा करती हैं,उसको उर्वरक बनाती है और पेड़ पौधा लगाती हैं। जब पेड़ पौधा बड़ा हो जाता है तो उनको पेड़ पौधा से वंचित कर दिया जाता है।
