झारखण्ड राज्य के हज़ारीबाग जिला के चौपारण प्रखंड से अरुण कुमार यादव ने साक्षात्कार लिया जिसमें उन्होंने जानकारी दी कि गर्मी बढ़ने के साथ जलस्तर में कमी होने लगती है। इसके कारण उन्हें पानी का दिक्कत हो जाता है। फिर पानी दूर से लाना पड़ता है। चापाकल से या किसी के कुआँ से लाना पड़ता है। इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
चौपारण प्रखंड के जगदीशपुर ग्राम में मंगलवार को हनुमान प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ का शुभारंभ हुआ।
झारखंड राज्य के हजारीबाग जिला के चौपारण प्रखंड से मोबाइल वाणी संवाददाता अरुण कुमार ने उषा कुमारी से साक्षात्कार लिया। जिसमें उन्होंने बताया की बढ़ती गर्मी के कारण जल स्तर नीचे चला जाता है। ऐसे में हमे काफी दूर से पानी लाना पड़ता है। जिसके कारण हमलोग सीमित तरीके से ही जल का प्रयोग करते हैं।
चौपारण प्रखंड के ग्राम रतनाग में महुआ चुनने के क्रम में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई।इस घटना के बारे में पक्ष के लोगों ने बताया कि वह बुधवार को रात्रि में सार्वजनिक महुआ पेड़ से महुआ चुनने के लिए गए थे। महुआ चुनने के दौरान ही गांव के हरिजन समाज के कुछ लोगों ने गुट बनाकर उन पर धारदार हथियारों से हमला कर दिया।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
चौपारण प्रखंड के खिलाही ग्राम में शिव प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ का शुभारंभ हुआ।
बैठक में बुधवार 6 अप्रैल को भाजपा की स्थापना दिवस प्रखंड स्तर पर मनाने का निर्णय लिया गया। इसके लिए तैयारियां पूरी की जा चुकी है।
बुधवार को खरना का महाप्रसाद ग्रहण करने के बाद छठ व्रती उपवास करेंगे और गुरुवार को अस्त होते सूर्य को तथा अगले दिन उदय होते सूर्य को अर्घ्य देने के बाद उपवास तोड़ेंगे।
चौपारण वन संरक्षण समिति के सदस्यों ने प्रखंड के कर्मटांड जाकर आदिवासी समूह के लोगों के साथ मिलकर सरहुल पर्व मनाया।
चौपारण थाना प्रभारी स्वपन कुमार के नेतृत्व में प्रखंड के सभी 26 पंचायतों में शांति समिति की बैठक कराई जा रही है।
झारखंड राज्य के हजारीबाग जिला के चौपारण प्रखंड से मोबाइल वाणी संवाददाता अरुण कुमार ने विनय कुमार से साक्षात्कार लिया। जिसमें उन्होंने बताया की पीने के लिए चापाकल के पानी का ही इस्तेमाल करते हैं। लेकिन ज्यादा गर्मी बढ़ने के बाद जल स्तर काफी नीचे हो जाता है। ऐसे में थोड़ी समस्या का सामना करना पड़ता है। लेकिन पानी खरीद के लाने की कोई जरूरत नहीं पड़ती है। सरकार द्वारा क्षेत्र में पेयजल से संबंधित कोई योजना संचालित है की नहीं इसकी कोई जानकारी नहीं है। इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
