चौपारण प्रखंड के वीरेंद्र सिंह की हत्या के विरोध में आवाज उठाते हुए चौपारण के भाजपा कार्यालय में एक प्रेस वार्ता आयोजित की गई।

रविवार से पहले तापमान काफी बढ़ चुका था और गर्मी भी काफी बढ़ चुकी थी वही रविवार के बाद से तापमान में कमी देखी जा रही है और रात को ठंडी हवा भी बह रही है।

चौपारण प्रखंड के फलाहारी बाबा के निधन के पश्चात आज बिगहा स्थित हनुमान सेवा संस्थान मंदिर परिसर में उन्हें भू समाधि दी गई।

चौपारण प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय पड़रिया में रविवार को प्रतिशोध सभा का आयोजन किया गया।

चौपारण प्रखंड के काकरौल में मुखिया के विजय जुलूस में वीरेंद्र सिंह की हत्याकांड पर पूरे राज्य से प्रतिक्रियाएं आ रही है।

वीरेंद्र सिंह की हत्या के विरोध में और दोषियों को जल्द से जल्द सजा दिलवाने की मांग को लेकर 22 मांग को लेकर सुबह 9:00 बजे पड़रिया मोड़ पर एक प्रतिशोध सभा का आयोजन किया गया है।

झारखंड राज्य के हजारीबाग जिला के चौपारण प्रखंड से मोबाइल वाणी संवाददाता अरुण कुमार ने जानकारी दी की चौपारण प्रखंड के पड़रिया पंचायत अंतर्गत ककरौला ग्राम में मुखिया पप्पू रजक के समर्थकों ने गुरुवार को विजय जुलूस निकाला था। इस विजय जुलूस में दो पक्षों के बीच अचानक झगड़ा शुरू हो गया और धीरे धीरे जमकर मारपीट शुरू हो गई।इस मारपीट में कई लोग घायल हो गए। छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इस मारपीट में एक गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति की मौत हो गई

झारखण्ड राज्य के हज़ारीबाग जिला के चौपारण प्रखंड से अरुण कुमार यादव ने जानकारी दी कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में चौपारण प्रखंड में अधिकांश पदों पर नए चेहरे चुन कर आ रहे हैं। ऐसे में पांडेयबारा की मुखिया रेखा देवी ने दूसरी बार मुखिया पद पर कब्ज़ा किया। मुखिया पद पर काबिज़ अधिकांश महिला अपने पति के नाम पर चुनाव लड़ती आई है। इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

चौपारण प्रखंड सामुदायिक अस्पताल चौपारण में 21 मई को दिव्यांग शिविर का आयोजन किया जाएगा। इस संबंध में जानकारी देते हुए सामुदायिक अस्पताल चौपारण के प्रभारी चिकित्सक डॉ भुवनेश्वर गोप ने बताया कि जिन दिव्यांगों का अब तक किसी कारणवश प्रमाण पत्र नहीं बन पाया है वह इस शिविर में आकर अपना प्रमाण पत्र बनवा सकते हैं।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

झारखंड राज्य के हजारीबाग जिला के चौपारण प्रखंड से मोबाइल वाणी संवाददाता अरुण कुमार ने जानकारी दी की चौपारण प्रखंड के चोरदाहा पंचायत की अर्चना हेमरोम सबसे कम उम्र की मुखिया निर्वाचित हुई है।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।