विष्णुगढ़ प्रखंड के खरकी पंचायत अंतर्गत लंबकी टांड व दूमाहन में ग्राम सभा का आयोजन कर स्वास्थ्य सहिया का चयन किया गया। बैठक की अध्यक्षता पंचायत के मुखिया मुनिया देवी ने किए। स्वास्थ्य सहिया के रूप में लमकी टांड से सुनीता मरांडी दूमाहन से अनिता कुमारी का चयन किया गया। बैठक में मुख्य रूप से ग्राम स्वास्थ्य समिति के अध्यक्ष गोविंद भाई पटेल बीटीटी नागेश्वर महतो एएनएम इसाबेला कुजूर एनम यशोदा कुमारी सहिया साथी विमला देवी सुमित्रा देवी जीबलाल बेसरा समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।

विष्णुगढ़ प्रखंड के बराएं इस्लामपुर चेडरा नवादा गालहोबार चानो खेदाड़ीह समेत अन्य ने गांव में मोहम्मद पैगंबर साहब के जन्मदिवस के मौके पर जश्ने ईद मिलादुन्नबी का त्यौहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर लोगों ने घरों व मस्जिदों दरगाह पर आकर्षक तरीके से सजाया गया। ट्रैक्टर व बोलेरो पिकअप वैन में मक्का मदीना के खाने काबा और गुबंद को खजरा के प्रतीक बनाकर जुलूस निकाला गया।पूरा क्षेत्र आमद मरहबा के नारों से गूंज उठा इस पावन अवसर पर प्रखंड प्रमुख जैबुन्न निशा बेलाल अंसारी मध्य जिला परिषद शेख तैयब अब्बास अंसारी समेत अन्य लोगों ने क्षेत्र में अमन चैन शांति की दुआएं किए तथा मुबारकबाद दिए।

विष्णुगढ़ प्रखंड के दर्जनों सड़कें की हालत जर्जर हो गई है जिससे आम राहगीरों को काफी मशक्कत करना पड़ रहा है पीएमजीएसवाई के तहत चटकरी खरकटो फाराचांच सारूकुदर चलानिया कुसुंभा गोविंदपुर खरना बसरिया ब्रह्ममोरिया पगार टोला समेत पूरे प्रखंड को एक दूसरे गांव और पंचायत से जोड़ने वाली सड़कें जर्जर हो गई है इन गांव की सड़कों का निर्माण बीते चार-पांच वर्षो पूर्व पीएमजीएसवाई के तहत मिट्टी पत्थर के टुकड़े को रोलर से दबाकर कालीकरण किया गया था लेकिन इस बार लगातार मूसलाधार बारिश से सड़कें काफी जर्जर हो चुकी है। स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने जर्जर सड़कों की मरम्मत करने की मांग की है।

विष्णुगढ़ प्रखंड में दस दिवसीय त्योहार दशहरा पूरे क्षेत्र में हर्षोल्लास के साथ बुधवार को संपन्न हो गई। प्रखंड के अखाड़ा चौक रमुआ गोविंदपुर कोनार डैम नरकी गालहो बार मडमो करगालो समेत पूरे विष्णुगढ़ क्षेत्र में आपसी सौहार्द शांति भाई चारे के साथ असत्य से सत्य की विजय की प्राप्ति का त्यौहार विजयादशमी हर्षोल्लास के साथ मनाई गई।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

विष्णुगढ़ प्रखंड के बगोदर विधानसभा क्षेत्र मडमो ग्राम पंचायत के नीलकंठवा टोला में 100 केवी के नए विद्युत ट्रांसफार्मर का उद्घघाटन भाकपा माले नेता सह विष्णुगढ़ मध्य जिला परिषद शेख तैयब ने विधिवत रूप से ट्रांसफार्मर का उद्घघाटन सोमवार को किए। उन्होंने कहा कि जनता की हर छोटी बड़ी समस्या का निष्पादन कर आम लोगों को राहत पहुंचाना ही मेरा लक्ष्य है।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

विष्णुगढ़ प्रखंड प्रशासन एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों के द्वारा 2 अक्टूबर रविवार को स्वच्छता अभियान चलाया गया इसकी शुरुआत रमुआ दुर्गा मंडप परिसर में गांधीजी व लाल बहादुर शास्त्री को नमन किया गया.विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

विष्णुगढ़ प्रखंड के जोबर पंचायत भवन में रविवार को पंचायत में सुव्यवस्था एवं बेहतर विकास करने हेतु 8 स्थाई समिति गठित किया गया. बैठक की अध्यक्षता जोबर पंचायत के मुखिया चेतलाल महतो ने किए संचालन रोजगार सेवक रंजीत कुमार ने किया पंचायत समिति सदस्य कैलाश महतो की उपस्थिति में समिति गठित की गई.विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

विष्णुगढ़ प्रखंड मुख्यालय सभागार में शुक्रवार को 20 सूत्री कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति के नए अध्यक्ष व सदस्यों को वीडियो संजय कुमार कोंगरी व अंचल कर्मियों के द्वारा बुके देकर स्वागत किया गया।साथ ही कार्यालय कक्ष का विधिवत उद्घघाटन किया गया वहीं झामुमो के युवा नेता गौरव पटेल ने सभी सदस्य को हरे रंग का शाल देकर स्वागत किए।इस अवसर पर प्रखंड 20 सूत्री अध्यक्ष गिरजा साव ने कहा कि सरकार के द्वारा चलाए जा रहे कल्याणकारी योजनाओं को विभागों से संबंधित पदाधिकारियों के साथ समन्वय बनाते हुए योजनाओं को धरातल पर उतार का प्रयास करेंगे तथा हर एक अंतिम व्यक्ति तक कल्याणकारी योजनाओं को लाभ पहुंचाने का कार्य किया जाएगा। स्वागत समारोह में जिला अध्यक्ष शंभू लाल यादव सांसद प्रतिनिधि भुनेश्वर पटेल विधायक प्रतिनिधि गुरुप्रसाद सा व जिला परिषद सदस्य शेख तैयब पूर्व जिला परिषद सदस्य जयप्रकाश पटेल रवि सिंह उपाध्यक्ष छोटे लाल बेशरा कपिल देव चौधरी सदस्य संजय प्रजापति अब्बास अंसारी विशेश्वर प्रसाद स्वर्णकार राणा इकबाल खान राजू श्रीवास्तव सुनील अकेला किशोरी प्रसाद महतो पवन महतो विनोद सोरेन संतोष पटेल संजय पटेल विजय साव समेत कई लोग मौजूद थे।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।

विष्णुगढ़ बगोदर टाटीझरिया सरिया पुलिस प्रशासन ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल किए बताते चलें कि क्षेत्र में बीते दो-तीन सालों से एनएसपीएम गिरोह लेवी रंगदारी अपहरण क्षेत्र में भय का माहौल बनाने का काम चोरी-छिपे किया करते थे।बीते दिन चारों थाना क्षेत्र के उच्च अधिकारियों ने टीम गठित कर इसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में बगोदर मुंड्रो पसरिया जंगल से पांच गुर्गे को पुलिस ने अवैध हथियार तीन पिस्टल देसी कट्टा 20 कारतूस मोटरसाइकिल मोबाइल समेत अन्य सामान बरामद किए।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।

आईसेक्ट विश्वविद्यालय, हजारीबाग की ओर से रविंद्रनाथ टैगोर विश्वकला एवं संस्कृति केंद्र तथा वनमाली सृजन पीठ की पहल पर आयोजित विश्वरंग पुस्तक यात्रा का समापन स्थानीय नगर भवन में शुक्रवार को समापन समारोह आयोजित कर किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत आईसेक्ट विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ मुनीष गोविंद व डीन एडमिन डॉ एसआर रथ के हाथों दीप प्रज्वलन कर किया गया। इसके बाद आईसेक्ट विश्वविद्यालय की छात्राओं ने मनमोहक नृत्य प्रस्तुत कर मौजूद लोगों का मन मोह लिया। समापन समारोह के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ साथ कवि सम्मेलन भी आयोजित किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान आईसेक्ट विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने एक से बढ़कर एक गीत, ग़ज़ल और नृत्य से समां बांध दिया। साथ ही इस मौके पर झारखंड के साथ साथ देश के विभिन्न लोकनृत्य की भी झलकियां देखने को मिली। मौके पर आईसेक्ट विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ मुनीष गोविंद ने कहा कि पुस्तक यात्रा हजारीबाग सहित गिरीडीह, कोडरमा, चतरा समेत अन्य जिलों के विभिन्न स्कूलों व कॉलेजों में भ्रमण कर किताबों के प्रति जागरूक करने के प्रयास को चारों ओर सराहा गया और इसे देश हित में उठाया गया कदम बताया गया। वहीं आईसेक्ट विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने समापन समारोह के मौके पर शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश कर इसे यादगार बना दिया। सांस्कृतिक कार्यक्रम के बाद आयोजित कवि सम्मेलन एवं रचना पाठ का संचालन वनमाली सृजन पीठ के प्रदेश अध्यक्ष मनोहर लाल बाथम ने किया। डॉ कविता सिन्हा, डॉ सुबोध कुमार सिंह शिवभीत, डॉ प्रमिला गुप्ता, विवेक प्रियदर्शी, गणेश चंद राटी, डॉ कमला प्रसाद, पुस्तक यात्रा समन्वयक विक्रांत भट्ट समेत कई नामचीन कवियों ने अपनी कविताओं से मौजूद लोगों का दिल जीत लिया। मौके पर रचना पाठ सत्र के मुख्य अतिथि के तौर पर पद्मश्री बुलु इमाम ने कार्यक्रम में शिरकत की। कार्यक्रम को लेकर पद्मश्री बुलु इमाम ने कहा कि आईसेक्ट विश्वविद्यालय की पुस्तक यात्रा जैसी पहल की सराहना अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर हो रही है। किताबों के प्रति विश्वविद्यालय ने जो अभियान चलाया है, वह वाकई आने वाले समय में मील का पत्थर साबित होगा। विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।