सरकार का उद्देश्य है कि झारखंड प्रदेश के आम लोगों तक सभी विभागों के द्वारा चलाए जा रहे कल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिले। लेकिन आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के कई विभाग का रिपोर्ट 00 जा रहा है। मंगलवार को विष्णुगढ़ प्रखंड के चानो पंचायत भवन परिसर में यह कार्यक्रम आयोजन किया गया। जिसका विधिवत शुभारंभ वीडियो संजय कुमार कोंगरी सीओ राम बालक कुमार 20 सूत्री अध्यक्ष गिरजा साव मुखिया गीता देवी वार्ड सदस्य सरिता देवी समेत अन्य जनप्रतिनिधियों के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।

झारखण्ड के राजधानी रांची में भारतीय जनता पार्टी की झारखण्ड इकाई द्वारा पंचायत प्रतिनिधियों के लिए सम्मान समारोह का कार्यक्रम प्रस्तावित है। इस कार्यक्रम में भाग लेने के लिए चौपारण प्रखंड से पंचायत प्रतिनिधियों का एक जत्था पूर्व विधायक भाजपा नेता मनोज कुमार यादव की अगुवाई में रांची के लिए रवाना हुआ।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर। 

विष्णुगढ़ प्रखंड के गालहोबार पंचायत अंतर्गत केंदुआडीह में मंगलवार को स्वच्छ भारत कार्यक्रम नेहरू युवा केंद्र के तत्वाधान में चलाया गया। एन वाई के सदस्यों के द्वारा गांव के गली मोहल्ले चौक चौराहों में साफ-सफाई कर प्लास्टिक के कचरे को जमा किया।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

विष्णुगढ़ प्रखंड के सारूकुदर ग्राम पंचायत भवन परिसर में मंगलवार को आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का उद्घघाटन जिला परिषद सदस्य पूर्वी सरयू पटेल प्रमुख जेबुन्निसा 20 सूत्री अध्यक्ष गिरजा साव जिला खाद्य आपूर्ति पदाधिकारी अरविंद कुमार मुखिया उत्तम कुमार महतो 20 सूत्री सदस्य कपिलदेव चौधरी वीडियो संजय कुमार कोंगरी सीओ राम बालक कुमार ने संयुक्त रूप से कार्यक्रम का उद्घघाटन दीप प्रज्वलित कर किया। सरकार के द्वारा चलाए जा रहे कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जनप्रतिनिधियों ने संबोधित करते हुए विस्तार पूर्वक बताए।

विष्णुगढ़ प्रखंड के बनासो पंचायत भवन में सोमवार को आपकी सरकार आपकी योजना आपके द्वार कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ झामुमो जिला अध्यक्ष शंभू लाल यादव मध्य जिला परिषद सदस्य शेख तैयब वीडियो संजय कुमार कोंगरी सीओ रामबालक कुमार आलोक कुमार मुखिया चंद्रशेखर पटेल 20 सूत्री अध्यक्ष गिरजा साव पूर्व जिला परिषद सदस्य यशोदा देवी उप मुख्य करीम अंसारी पंचायत समिति सदस्य अनीता देवी राधा देवी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ। खाद्य आपूर्ति का 50 सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना का 28 मुख्यमंत्री पशुधन योजना का 9 सर्वजन पेंशन के लिए 44 जिसमें 23 स्वीकृति मनरेगा का दो 15वें वित्त आयोग का 3 कंबल वितरण 10 लाभुकों के बीच हुई केसीसी का दो भू लगान रसीद निर्गत करने का 25 आवेदन प्राप्त हुए दाखिल खारिज का 6 मनरेगा के तहत 11 जॉब कार्ड वितरण हुई राशन कार्ड में नाम विलोपन हेतु 65 आवेदन प्राप्त हुए। कार्यक्रम में सुरेश राम समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।

विष्णुगढ़ प्रखंड निवासी गैड़ा ग्राम पंचायत निवासी धर्मवीर यादव पिता लाखो गोप का गाड़ी नंबर जेएचए डी 3157 स्प्लेंडर प्लस की रविवार की रात्रि में चोरी हो गई। बताते चलें बगोदर में बीते दिन से क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य आयोजन किया जा रहा है वही मैच देखने धर्मवीर यादव गया हुआ था। जब मैच समाप्त हुई तो बाहर देखा तो गाड़ी नहीं मिला किसी ने गाड़ी चुरा लिया था। इस संबंध में भुक्तभोगी ने बगोदर थाना में आवेदन देकर मदद की गुहार लगाये।

विष्णुगढ़ प्लस टू उच्च विद्यालय परिसर में रविवार दोपहर में गर्ल्स फर्स्ट फाउंड परियोजना व समाधान स्वयंसेवी संस्था के संयुक्त प्रयास से बाल विवाह रोकथाम के लिए किशोरियों का फुटबॉल मैच का आयोजन किया गया।मैच का उद्धघाटन बीडीओ संजय कुमार कोंगरी के द्वारा दीप प्रज्जवलित एवं फीता काटकर किया गया।जिसमे चार टीमों ने भाग लिया

विष्णुगढ़ प्रखंड के जोबर पंचायत अंतर्गत बंद खारो निवासी काेलेश्वर महतो के पुत्र दुलारचंद महतो का मौत अस्पताल में हो गया। इसकी सूचना मिलते हैं घर में मातम पसर गया है। दुलारचंद महतो l&t कंपनी में काम करने के लिए 1 अक्टूबर को गया था। जहां उन्हें ब्रेन हेमरेज हो गया।उसका अस्पताल में इलाज किया जा रहा था उसी क्रम में उनकी मौत हो गई। मृतक अपने पीछे यशोदा देवी पुत्री 22 वर्षीय सीता कुमारी 19 वर्षीय कंचन कुमारी 12 वर्षीय पुत्र सुंदर कुमार को छोड़कर चल बसे समाजसेवी सह प्रवासी मजदूरों के हितार्थ सिकंदर अली ने मुआवजा के साथ शव को अपना वतन वापसी की गुहार सरकार से लगाए हैं।

विष्णुगढ़ प्रखंड के करगालो पंचायत भवन में शनिवार को आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसका विधिवत उद्घाटन जिला परिषद सदस्य मध्य शेख तैयब प्रमुख सरयू सा व वीडियो संजय कुमार कोंगरी सी ओ रामबालक कुमार मुखिया मोती महतो पंचायत समिति सदस्य युगल किशोर महतो 20 सूत्री अध्यक्ष गिरजा साव पूर्व जिला परिषद सदस्य यशोदा देवी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर किया गया। सरकार के द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

हजारीबाग पुलिस अधीक्षक मनोज रतन चौथे को मिली गुप्त सूचना के आधार पर शुक्रवार को बोकारो गोमिया क्षेत्र से कोयला लदा ट्रक विष्णुगढ़ के रास्ते से बिहार यूपी की मंडियों में ले जाकर बेच कर मोटी रकम कमाने के उद्देश्य से ले जा रहे ट्रक नंबर JH12D 2086,JH12F1407,BROGA 8513, एवं NL01K 0425 को धर दबोचा। विष्णुगढ़ थाना कांड संख्या 214/22 के भारतीय दंड अधिनियम की धारा 379/411/407/420/34 एवं 30 सेक्शन 2 कोल माइन्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।