केन्द्र सरकार के द्वारा पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस के अतिरिक्त खाद्य सामाग्री तेलहन, दलहन आवश्यक वस्तुओं के मुल्यों में अप्रत्याशित वृद्धि के विरोध में हजारीबाग जिला कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में जिला अध्यक्ष अवधेश कुमार सिंह के नेतृत्व में एक दिवसीय साइकिल यात्रा निकाला गया । जो शहर के विभिन्न मार्ग आन्नदा चौक, कचहरी, दाता मदारा शाह , इन्द्रपुरी चौक, झंडा चौक पर सभा के रुप में तब्दील हो गई । फिर मालवीय मार्ग होते हुए कांग्रेस कार्यालय वापस आ गई । सभा को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष अवधेश कुमार सिंह ने कहा कि जब सत्ता में लुट के किरदार बैठ जाय तो जनता की आमदनी कम और दिन मंहगे हो जाते हैं । आज देश की मोदी सरकार सिर्फ सत्ता की भूख मिटा रही है और कमरतोड़ मंहगाई से 140 करोड़ देशवासियों की आय लुटती जा रही है । 01 जनवरी 2021 से 07 जुलाई 2021 तक मोदी सरकार ने पेट्रोल-डीजल की कीमत 69 बार बढ़ाई है ।मुख्य अतिथि के रूप मे उपस्थित बड़कगांव के विधायक अंबा प्रसाद ने कहा कि मोदी सरकार ने पेट्रोल पर एक्साइज डयूटी सात साल में 258 प्रतिशत बढ़ाई और डीजल पर 820 प्रतिशत बढ़ाई । मई 2014 में पेट्रोल पर केन्द्रीय एक्साइज डियूटी 3.36 प्रति लीटर थी जो आज 28.37 प्रति लीटर है ।... विस्तार पूर्वक खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें

विष्णुगढ़ प्रखंड के सुदूरवर्ती क्षेत्रों में आज 16 जुलाई को नरकी खरकी गालहोबार बसरिया स्वास्थ्य केंद्र में कोशील्ड टीकाकरण कार्यक्रम आयोजित किया गया है। वही प्लस टू उच्च विद्यालय में नियमित रूप से वैक्सीनेशन कार्यक्रम हो रही है ।18 प्लस एवं 45 प्लस के सभी नागरिक पहुंचकर वैक्सीनेशन में सहयोग करें और जागृत करें ।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

विष्णुगढ़ प्रखंड के गोविंदपुर में निर्धारित समयानुसार आजसू पार्टी प्रखंड कमेटी का विस्तार करते हुए नवनिर्वाचित प्रखंड कमेटी के सदस्यों को मांडू विधानसभा प्रभारी निर्मल महतो उर्फ तिवारी महतो जिला अध्यक्ष विकास राणा केंद्रीय सदस्य पंकज शाहा ने नवनिर्वाचित सदस्यों को माला पहनाकर स्वागत किया गया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

विष्णुगढ़ पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर बनासो बस्ती के अंतिम चौराहा के पास से पांच बिना नंबर के मोटरसाइकिल में लदे 75 बोरियों में कच्चा स्टीम कोयला पुलिस ने गुरुवार को बरामद किए। बताते चलें कि बोकारो सीमावर्ती क्षेत्र से कोयला कम दाम में खरीदकर तस्कर ऊंचे दाम पर बेचने के लिए एनएच 2 ले जाते हैं। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

बिष्णुगढ़ /टाटीझरिया प्रखंड के डूंगर पंचायत के बेडम भादेक ठ वा हाथी बार बूट बढ़िया खरना पंचायत के जरवा चलकरी कुसुंभा पंचायत के जमुआ में कुल 126 गर्भवती धात्री माताओं की किशोरियां बच्चों के बीच सुरक्षात्मक दवा का वितरण किया गया ।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

विष्णुगढ़ प्रखंड के अचलजामु पंचायत निवासी सेवा प्रसाद के 41 वर्षीय पुत्र टेकलाल प्रसाद का मौत मुंबई के खार रोड स्थित जेरॉक्स दुकान में काम करने के दौरान उनकी अचानक मौत हो गई।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

आजसू पार्टी की हजारीबाग महानगर सम्मेलन जिला अध्यक्ष विकास राणा के आवासीय कार्यालय में आयोजित की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता आजसू के वरिष्ठ नेता विवेक कुमार राणा ने किया। इस दौरान आजसू पार्टी हजारीबाग महानगर अध्यक्ष पद का चुनाव संपन्न कराया गया। इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि आजसू पार्टी के हजारीबाग जिला अध्यक्ष सह हजारीबाग महानगर प्रभारी  विकास राणा उपस्थित हुए।  हजारीबाग महानगर सम्मेलन में मुख्य रूप से हजारीबाग महानगर के सभी वार्ड से आजसू पार्टी कार्यकर्ता कार्यक्रम में शामिल हुए। हजारीबाग महानगर सम्मेलन में आजसू पार्टी कार्यकर्ताओं ने सर्वसम्मति से आफताब आलम को हज़ारीबाग महानगर अध्यक्ष चुन लिया। सभी कार्यकर्ताओं ने माला पहनाकर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।  आजसू पार्टी के हजारीबाग महानगर सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित जिला अध्यक्ष विकास राणा ने अपने संबोधन में कहा कि नवनिर्वाचित महानगर अध्यक्ष आफताब आलम के नेतृत्व में हजारीबाग महानगर कमेटी को मजबूती मिलेगी आजसू पार्टी का सबसे पुराना और अनुभवी होने का लाभ पार्टी को मिलेगा,,, खबर को विस्तार पूर्वक सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें

कांग्रेस कार्यालय कृष्ण बल्लभ आश्रम हजारीबाग में राष्ट्रव्यापी आउटरीच कार्यक्रम की समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया । कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष अवधेश कुमार सिंह ने की । इस दौरान कांग्रेस पार्टी के द्वारा चलाए जा रहे राष्ट्रव्यापी आउटरीच कार्यक्रम अभियान की समीक्षा की गई । जिसमें जिला कोडीनेटर एंव प्रखंड अध्यक्ष उपस्थित थे ।

विष्णुगढ़ प्रखंड के ब रां य के आंगनबाड़ी सेविका मीना देवी पति उदय प्रसाद गुप्ता को विष्णुगढ़ पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत के लिए हजारीबाग भेज दिया गया। उक्त आरोपी पर बाल विकास परियोजना में मिलने वाला पोषाहार को वितरण करने के लिए दिया गया था ।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

ऑल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन पार्टी बिष्णुगढ़ प्रखंड इकाई के तहत कार्यकर्ताओं का सम्मेलन प्रखंड के गोविंदपुर पंचायत भवन में 15 जुलाई को आयोजित किया जाएगा। जिसमें सभी पंचायत से मुख्य सक्रिय कार्यकर्ताओं का जुटान होगी तथा आजसू पार्टी को और अधिक सशक्त एवं मजबूत बनाने के लिए कर परिचर्चा होगी।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।