आजसू पार्टी की हजारीबाग महानगर सम्मेलन जिला अध्यक्ष विकास राणा के आवासीय कार्यालय में आयोजित की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता आजसू के वरिष्ठ नेता विवेक कुमार राणा ने किया। इस दौरान आजसू पार्टी हजारीबाग महानगर अध्यक्ष पद का चुनाव संपन्न कराया गया। इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि आजसू पार्टी के हजारीबाग जिला अध्यक्ष सह हजारीबाग महानगर प्रभारी  विकास राणा उपस्थित हुए।  हजारीबाग महानगर सम्मेलन में मुख्य रूप से हजारीबाग महानगर के सभी वार्ड से आजसू पार्टी कार्यकर्ता कार्यक्रम में शामिल हुए। हजारीबाग महानगर सम्मेलन में आजसू पार्टी कार्यकर्ताओं ने सर्वसम्मति से आफताब आलम को हज़ारीबाग महानगर अध्यक्ष चुन लिया। सभी कार्यकर्ताओं ने माला पहनाकर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।  आजसू पार्टी के हजारीबाग महानगर सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित जिला अध्यक्ष विकास राणा ने अपने संबोधन में कहा कि नवनिर्वाचित महानगर अध्यक्ष आफताब आलम के नेतृत्व में हजारीबाग महानगर कमेटी को मजबूती मिलेगी आजसू पार्टी का सबसे पुराना और अनुभवी होने का लाभ पार्टी को मिलेगा,,, खबर को विस्तार पूर्वक सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें