झारखंड राज्य के हज़ारीबाग़ जिला के बिष्णुगढ प्रखंड से सरिता देवी और इनके साथ जगनि देवी हैं, वे मोबाइल वाणी के माध्यम से कहती हैं कि राष्ट्रीय पेंशन योजना के बारे में कोई जानकारी नहीं है जिस कारण खाता नहीं खुलवाई हैं।
झारखण्ड राज्य से हज़ारीबाग ज़िला के चान्हो पंचायत से सरिता कुमारी की बातचीत युवा मोबाइल वाणी के माध्यम से सबीना खातून से हुई। सबीना खातून बताती है कि उनकी बेटी कुंसुम खातून दिव्यांग है। उनके लिए दिव्यांग पेंशन की जरूरत है।
विष्णुगढ़ बो लिया गंज निवासी सरयू ठाकुर की 40 वर्षीय पत्नी अनीता देवी 24 सितंबर को अपने मायके रेंगडीटांड तोपचांची थाना धनबाद जिला जाने की जानकारी देकर घर से निकली जो आज तक वापस लौट के नहीं आई। इस संबंध में उसके पति द्वारा विष्णुगढ़ थाना में सनहा दर्ज किया गया है पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
नगर भवन हजारीबाग में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) से सम्बंधित कार्यक्रम आयोजित किया गया।इस कार्यक्रम में 63 लाभुकों को आवास आवंटन हेतु आमंत्रित किया गया था।40 लाभुकों को आवास आवंटित किया गया।नगर आयुक्त ने कहा कि सभी लोगो का सपना होता है कि उसका अपना घर हो।यह योजना लोगो के इस सपने को पूरा कर रहा है।नगर आयुक्त ने कहा कि किसी कारणवश अगर कोई लाभुक सरेंडर करते है तो उनके स्थान पर अन्य लाभुकों को आवास आवंटित किया जाएगा। कार्यक्रम में नगर आयुक्त गरिमा सिंह, नगर प्रबंधक रंजीत सिंह, राजीव रंजन, प्रभात कुमार,मो महफूज आलम उपस्थित थे।
झारखण्ड राज्य के हज़ारीबाग़ जिला के चान्हों पंचायत से जतिन ने बताया कि वे बहुत गरीब हैं और उन्होंने विकलांगता पेंशन के लिए कागज़ कार्यालय में जमा भी किया था लेकिन अब तक वे विकलांगता पेंशन से वंचित हैं
मांडू विधायक जयप्रकाश भाई पटेल ने रविवार को विष्णुगढ़ प्रखंड के खरना एवं गैड़ा पंचायत में कई योजनाओं का शिलान्यास किया गया चलकरी में टेकलाल महतो स्मृति भवन महादेव वर के पास प्राक्कलन राशि 551000 वही नंदलाल पासवान के घर से भागीरथ मंडल के पुराना मकान तक ₹300000 की पीसीसी निर्माण गैड़ा में हरी यादव घर से हीरो रविदास के घर तक पीसीसी निर्माण एवं खरना बुढ़वाडी तालाब में स्नान घाट तथा गैड़ा में बजरंगबली मंदिर के पास पुलिया निर्माण का शिलान्यास जेपी पटेल के कर कमलों के द्वारा किया गया।इस अवसर पर उन्होंने कहा कि चहुमुखी विकास करना ही मेरा लक्ष्य है ।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
हजारीबाग पुलिस अधीक्षक मनोज रतन को मिली गुप्त सूचना के आधार पर टीम गठित कर विष्णुगढ़ पुलिस के सहयोग से 8 पेटी अंग्रेजी शराब के साथ दो आरोपी सहित अल्टो कार JH014 89 23 को महज 50 मीटर दूरी में धर दबोचा। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
झारखण्ड राज्य के हज़ारीबाग़ जिला ,चान्हों पंचायत से कमनी देवी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि सात साल से उन्हें विधवा पेंशन नहीं मिल रहा है
Transcript Unavailable.
विश्व शांति दिवस से लेकर विश्व अहिंसा दिवस तक एकता परिषद झारखण्ड के द्वारा बारह दिवसीय पद यात्रा गाँधी जयंती के दिन समाप्त किया गया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
