विष्णुगढ़ थाना अंतर्गत नवादा निवासी कोहिनूर खातून पति हुमायूं शाह की हत्या 48 घंटे पूर्व उनके पुत्र द्वारा रुपए के लेन-देन की मामला को लेकर अपनी मां को गला घोट कर हत्या कर फरार हो गया था। इस संबंध में थाना कांड संख्या 192/20 भारतीय दंड अधिनियम की धारा 302 /34 के तहत मृतका के पुत्री अफसाना परवीन के आवेदन पर पुलिस ने टीम गठित कर मुख्य आरोपी अमजद साह पिता स्वर्गीय हिमायू शाह नवादा निवासी एवं इम्तियाज शाह पिता सलीम शाह गैड़ा निवासी को हजारीबाग पेलावल से अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत के लिए हजारीबाग भेज दिया गया है।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

विष्णुगढ़ प्रखंड के रमुआ दुर्गा मंदिर अखाड़ा चौक गोविंदपुर गालहोबार कोनार डैम कर गालो सारू कुदर मडमो बागेश्वरी मंदिर बनासो में श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना कर क्षेत्र में सुख शांति समृद्धि की कामना करते हुए शांति पूर्वक दशहरा पर्व संपन्न हो गया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

विष्णुगढ़ प्रखंड के नवादा पंचायत अंतर्गत डूमरडीहा क्षेत्र में शुक्रवार की सुबह कोहिनूर खातून पति स्वर्गीय हिमायू शाह की शव पास के महुआ पेड़ के सामने मिला। इसकी सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दिया घटनास्थल पर पुलिस पहुंच कर शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए हजारीबाग भेज दिया गया है।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

14वें वित्त आयोग के सौजन्य से सोलर जल मीनार का निर्माण विष्णुगढ़ प्रखंड के मडमो पंचायत अंतर्गत चटकरी पिपराटांड़ में सुनील टू डू के घर के पास लगाया गया है। लगभग महीना दिन से प्लास्टिक टंकी टूट जाने से प्रतिदिन सैकड़ों लीटर शुद्ध पेयजल बह रही है। पानी के बहाव से कच्ची सड़क पर राहगीरों के आवागमन में परेशानी हो रही है। स्थानीय ग्रामीण सुरेंद्र कुमार फेंनीराम टू डू सुरेंद्र महतो होपन टू डू आदि लोगों ने पानी टंकी को बदलने तथा नल के मरम्मत कराने की मांग किए है। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना मडमो पंचायत के मुखिया महेंद्रगंझू को मौखिक रूप से दे चुके हैं। उन्होंने जल्द मरम्मत करने का आश्वासन दिया।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

जनहित मुद्दे की समस्या को सरकार के उच्च अधिकारियों तक आवाज पहुंचाने वाला युवक विष्णुगढ़ चेडरा निवासी सामाजिक कार्यकर्ता राजू श्रीवास्तव ने फिर सरकार का ध्यान आकर्षित कराने के लिए माननीय मुख्यमंत्री झारखंड सरकार को पत्र लिखकर विष्णुगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में महिला चिकित्सक पदस्थापन करना एवं आईटीआई निर्माण के लिए अंचल कार्यालय से जमीन चिन्हित कर भेजे गए 5 वर्ष हो गया लेकिन अब तक कार्य को अमलीजामा नहीं पहनाया गया है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

रोजी रोजगार के लिए दक्षिण अफ्रीका के मारुतानिया गए विष्णुगढ़ प्रखंड के खरना पंचायत अंतर्गत भांडेरी निवासी शुक्र मांझी का पुत्र बाबू सोरेन का मौत 18 सितंबर को हो गया था। वह कलपरू ट्रांसमिशन कंपनी में कार्यरत था। 24 दिन बाद बाबू सोरेन का शव सोमवार की शाम पहुंचते हैं। गांव में मातम पसर गया। परिजन बिलख बिलख कर रो रहे थे।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

Transcript Unavailable.

झारखण्ड राज्य के हज़ारीबाग ज़िला के बिष्णुगढ़ प्रखंड के चिरूडीह से भाग्य देवी की बातचीत युवा मोबाइल वाणी के माध्यम से ओम प्रकाश पटेल से हुई।ओम प्रकाश कहते है कि वो श्रमिक है और खेती बाड़ी का काम करते है। उन्हें ई श्रम कार्ड की जानकारी नहीं है। इन्हे श्रम कार्ड की जानकारी के लिए मोबाइल वाणी सुनने की सलाह मिली।

झारखण्ड राज्य के हज़ारीबाग ज़िला के बिष्णुगढ़ प्रखंड के चिरूडीह से भाग्या देवी की बातचीत युवा मोबाइल वाणी के माध्यम से उमेश कुमार पटेल से हुई।उमेश कुमार पटेल कहते है कि उन्हें ई श्रम कार्ड की जानकारी नहीं है। इन्हे श्रम कार्ड की जानकारी हेतु मोबाइल वाणी सुनने की सलाह मिली।

झारखण्ड राज्य के हज़ारीबाग ज़िला के बिष्णुगढ़ प्रखंड के चिरूडीह से भाग्या देवी की बातचीत युवा मोबाइल वाणी के माध्यम से काजल कुमारी से हुई। काजल कुमारी कहती हैं कि उन्हें ई श्रम कार्ड की जानकारी नहीं है। इन्हे श्रम कार्ड की जानकारी के लिए मोबाइल वाणी सुनने की सलाह मिली।