बिहार के जमुई जिला के सिकंदरा प्रखंड के निरसा पंचायत से मुन्ना यादव ने मधुबनी मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि एक साल पहले जयपुर में काम करते थे और पिछले लॉक डाउन में ही अपने घर वापस आए। उसके बाद से उन्हें कही काम नहीं मिला।उनके पास न ही नौकरी है न ही कोई आमदनी है। उनको खाने पीने की भारी किल्ल्त है।

बिहार से राजकमल मुखिया ने मधुबनी मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि लॉकडाउन के कारण बेरोज़गारी है जिससे उन्हें जीवन यापन में समस्या हो रही है।

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

बिहार से बिहार मोबाइल वाणी के श्रोता ने बताया कि बिहार बिधान सभा सहायक सुरेंद्र प्रसाद यादव के पिता का देहावसान कोविड के कारण हो गया। उन्होंने ऑक्सीजन की कमी के कारण प्राण गवाएं। उन्होंने बताया कि ऑक्सीजन के लिए बड़े बड़े अधिकारिओं को फ़ोन किया लेकिन परिणाम शून्य रहा

बिहार से बबलू शर्मा मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि लॉक डाउन के कारण उनकी पान की दूकान बंद हो गयी है। जिसके वजह से उनके सामने आर्थिक समस्या उत्पन्न हो गयी है।अतः मोबाइल वाणी से वे आग्रह कर रहे है कि इस संकट की घड़ी में उन्हें आर्थिक मदद दी जाये

खुटौना प्रखंड मधुबनी बिहार

बिहार राज्य से हमारी श्रोता मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रही है कि कोरोना के कारण जबसे लॉक डाउन लगा है तबसे उअन्कि रोजी रोटी ठप हो गई है। बता रही है कि उन्हें घर दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बता रही है कि वो अपने पेंटिंग्स को बेचकर कुछ पैसे कमा लेती थी पर अब ऐसा नहीं हो पा रहा है कोरोना के कारण उनका दुकान ठप पड़ गया है

बिहार राज्य से प्रमोद झा ,मधुबनी मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते है कि कोरोना का बुरा प्रभाव हर व्यक्ति पर पड़ा है। मध्यम व निम्न वर्ग के लोगों की आर्थिक स्थिति ख़राब हो गई

बिहार के बाबूबरही क्षेत्र से मोबाइल वाणी के श्रोता ने बताया कि बाबूबरही क्षेत्र की स्वास्थ्य व्यवस्था बहुत ही ख़राब है। इलाके में कोई भी हॉस्पिटल तो दूर बल्कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एक नर्स तक नहीं रहती है जिससे लोगों को काफी दिक्कतों का है