Transcript Unavailable.

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी मधुबनी द्वारा जिले के विभिन्य पंचायतों में पार्टी कार्यकर्ता, नेतृत्वकारी साथियों द्वारा अपने आवास, सार्वजनिक दरवाजें एवं पार्टी कार्यालयों पर धरना दिया गया । जिला कार्यालय शहीद भवन मधुबनी परिसर में भी अरविंद प्रसाद की अध्यक्षता में धरना दिया गया ।ऑडियो पर क्लिक कर सुनें पूरी ख़बर..

हमारी श्रोता बीना देवी ,मधुबनी मोबाइल वाणी के माध्यम से कहती है कि लॉक डाउन के कारण रोज़गार नहीं है। ग़रीब परिवार है जिन्हे खाने पीने की समस्या हो रही है। दवा के लिए भी पैसे नहीं है। बहुत समस्या है

बिहार राज्य से हमारे श्रोता साझा मंच मोबाइल वाणी के माध्यम से कह रहे है कि वो बहुत गरीब है तथा लॉक डाउन कि वजह से उन्हें बहुत सी दिक्कतों सामना करना पड़ रहा हैं।

बिहार राज्य से हमारी श्रोता मोबाइल वाणी के माध्यम से कह रहे है कि उनके पास एक छोटा सा दूकान है जिससे उनका रोजी रोटी चलता है। साथ ही कह रही है कि लॉक डाउन की वजह से उनका रोजी रोटी नहीं चल पा रहा है।

बिहार राज्य से मनोज कुमार शाह ,मधुबनी मोबाइल वाणी के माध्यम से बताते है कि वो छोटा सा दुकान चला कर परिवार का भरण पोषण करते है। अभी की स्थिति में जीविका चलाना मुश्किल हो गया है। लॉक डाउन ऐसी ही चलते रहेगा तो घर चलना मुश्किल है। रोज़ कमा कर खाने वाले लोगों का जीवन मुश्किल है

बिहार राज्य से दिनेश प्रधान ने मधुबनी मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि लॉक डाउन के बाद से उनको खाने पीने की समस्या हो रही है। उन्होंने बताया कि उनके दो बच्चे हैं। उन्होंने ग्रामवाणी से मदद की अपेक्षा की है

बिहार राज्य, मधुबनी जिला के राम विलास साहू ने मधुबनी मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया, की उन्हें रोजगार नहीं मिलने से समस्या हो रही है। साथ हीउन्होंने बताया कि उनके घर में बच्चे भी है और उनके लिए भोजन की व्यवस्था भी नहीं हो पा रही है

जिला पदाधिकारी, मधुबनी एवं पुलिस अधीक्षक, मधुबनी के द्वारा माननीय प्रभारी मंत्री, श्रीमति लेशी सिंह के अध्यक्षता में covid -19 रूपी वैश्विक महामारी की जिले में अद्यतन स्थिति जिला प्रशासन द्वारा इसके रोकथाम हेतु किए जा रहे प्रयासों एवं जिले के अन्य सभी महत्वपूर्ण कार्यों के संबंध में वीडियों काॅन्फ्रेंसिंग के माध्यम से विस्तृत समीक्षा बैठक की सम्पन्न हुई। इस दौरान माननीय मंत्री, श्री संजय झा, माननीय मंत्री, श्रीमति शीला देवी, माननीय मंत्री श्री रामप्रित पासवान, माननीय सांसद श्री अशोक यादव, माननीय सांसद, श्री रामप्रित मंडल एवं माननीय सभी विधायकगण, विधान पार्षद् सदस्यगण तथा जिले के सभी वरीय पदाधिकारीगण उपस्थित थें। बैठक के दौरान जिला पदाधिकारी, मधुबनी ने जिले के वैश्विक महामारी से संबंधित सभी पहलूओं को प्रस्तुत करते हुए बैठक में उपस्थित सभी गन्यमान सदस्यों को अवगत कराते हुए कहा कि मधुबनी जिलान्तर्गत कुल 8739 कोरोना संक्रमण मामला में से 2199 मामला सक्रिय है। साथ हीं 6467 व्यक्ति कोरोना जैसे महामारी को मात देकर अपने घर वापस लौट गये है। एवं सबसे ज्यादा सक्रिय मामला सदर अनुमण्डल अंतर्गत रहिका प्रखण्ड में है। जिले में कुल 68 फिसदी मामला पुरूष की है जबकि 32 फिसदी महिलाओं की है। जिले में कुल-593 कन्टेन्मेंट जोन बनाए गये थे जिसमें से 338 कन्टेन्मेंट जोन अभी भी सक्रिय है। जिले में अब तक टीकाकरण का प्रथम खुराक कुल-3,02,212 व्यक्तियों को दिया जा चुका है, जबकि द्वितीय खुराक कुल-79,903 व्यक्यिों को दिया गया है। इस प्रकार जिले में कुल-382115 व्यक्ति टीकाकरण से अच्छादित हो चुके है। जिले में अभी तक कुल-05 कोविड केयर केन्द्र संचालित है। जिसमें की सभी प्रकार की व्यवस्था दुरूस्त है। होम आइसोलेशन में रह रहे मरीजों को आॅनलाईन के माध्यम से डाॅक्टरों के द्वारा परामर्श एवं उचित सलाह भी दी जाती है। साथ हीं होम आइसोलेशन में रह रहे मरीजों को ए.एन.एम. के माध्यम से प्रत्येक दिन उनके आॅक्सिजन एवं तापमान की जाँच की जाती है और उसको हीट एप्प के माध्यम से उनकी जानकारी शत-प्रतिशत अपलोड की जाती है। जिससे की होम आइसोलेशन में रह रहे सभी मरीजों की स्थिति पर कड़ी निगरानी रखी जाती है। साथ हीं उपस्थित सभी सदस्यों के द्वारा आपेक्षित सुझाव दिए गये, जिसपर की माननीय प्रभारी मंत्री द्वारा भी सहमति प्रदान की गई एवं जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक महोदय को उनसभी सुझावों पर नियमानुकुल कार्रवाई करने का निदेश दिया गया।

मधुबनी जिले मेकल तक कुल पोजेटिवो की संख्या16589एक्टिव2106रिकोवर14479आज रिकोवर271एडमिटेड104कंटेन्मेंट ज़ोन 377