जिला मधुबनी,प्रखंड,खजौली से रामाशीष सिंह जी मोबाईल वाणी के माध्यम से बता रहे है की मधुबनी जिले के खजौली स्टेशन से महज दो किलोमीटर पूर्व कन्हौली गांव में लोहिया चौक है।यह चौक एनएच से कन्हौली जाने वाली प्रधानमंत्री सड़क पर है।इन दिनों इस सड़क के इर्द-गिर्द सड़क अतिक्रमण करने की होड़ लगी हुई है।सैकड़ो फीट लम्बी-चौड़ी सड़क की जमीन को मिट्टी भरकर,लकड़ी का ढ़ेर लगाकर,पुवाल का ढ़ेर लगाकर अतिक्रमित कर लिया गया है।अतिक्रमण की होड़ में आये दिन यहाँ हो-हल्ला हो रहा है।स्थानीय पुलिस एवम अंचलाधिकारी को इसकी सुचना दी गयी है। फिर भी कोई करवाई नहीं की जा रही है।इसलिए सम्हारता मधुबनी को इस ओर ध्यान देना चाहिए।
Transcript Unavailable.
रामाशीष सिंह,मधुबनी जिले के खजौली प्रखंड से मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते है कि राष्ट्रीय खाद्य योजना के लाभ से वंचित मधुबनी जिले के खजौली प्रखंड के हजारो परिवार परेशान है।इस योजना के अन्तर्गत उन्हें तीन सालो से खाद्यान नहीं मिल रहा है और लाभ से वंचित परिवारों का नाम जोड़ने के लिए आवेदन तक लेने वाला कोई नहीं है।इसके लिए जिला में काउंटर खोला जायेगा लेकिन अभी तक इसका कार्यालय जिला या प्रखंड में नहीं खोला गया है।इसलिए इनका सरकार से कहना है कि इस समस्या पर अविलंभ ध्यान दें.
Transcript Unavailable.
खजौली, मधुबनी से रामाशीष सिंह मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते हैं कि रासन कूपन से वंचित परिवारों में आक्रोश बढ़ते जा है। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा वर्ष 2014 से लागू है। सामजिक, आर्थिक एवं जातीय जनगणना के अनुसार इस योजना के तहत योग्य परिवारों को खाद्यान दिया जाना है। वे कहते हैं गौरतलब है कि राज्य में कई ऐसे परिवार हैं जो इस योजना से वंचित हैं जबकि वे इस योजना का लाभ लेने का सही हक़दार हैं। वहीँ कई ऐसे परिवार हैं ,जो इस योजना का लाभ उठा रहे हैं और वे वास्तव में इसका हक़दार नही है
मधुबनी से रामाशीष सिंह जी मधुबनी मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे है की आज मधुबनी जिला का सम्पूर्ण खजौली प्रखंड माँ शारदे की पूजा अर्चना में तल्लीन दिख रहा है ,सर्वत्र गाजे बाजे और भक्तिपूर्ण गायन हो रहा है। वातावरण भक्तिपूर्ण हो गया है। विद्या की आराध्य देवी माँ शारदा की पूजा वसंत पंचमी के दिन वरन करनी चाहिए जिससे छात्रों को गुणवत्तपूर्ण शिक्षा प्राप्त करनी चाहिए। पूजा को मनोरंजन नहीं बनांना चाहिए
Transcript Unavailable.
प्रखंड खजौली जिला मधुबनी से रामाशीष सिंह जी ने मोबाइल वाणी को बताया कि खजौली अंचल स्थित हरिश्वरा गांव में जन सहयोग से सड़क संख्या 66 एवं 749 पर अतिक्रमण को हटाकर हरिश्वरा से ब्रहमस्थान तक जाने वाले अवरुद्ध सड़क को खली कर दिया गया है। गौरतलब है कि ग्रामीणों ने इस कार्य के लिए प्रशासन से किसी तरह की कोई मदद नही ली है। स्थानीय मुखिया और सरपंच के नेतृत्व में तक़रीबन 500 से अधिक ग्रामीणों ने इस प्रसंशनीय कार्य में भाग लिया।
Transcript Unavailable.
रामाशीष सिंह,जिला मधुबनी के खजौली प्रखंड से मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते है कि बिहार सरकार खाद्य एवं उपभोगता संसद विभाग ने जाली राशन कार्ड रद्द करने का निर्देश दिया है।जो लाभुक खाद्य सुरक्षा के दायरे में नहीं आते है उसकी भी जारी राशन कार्ड की मान्यता को समाप्त करने को कहा गया है।सरकार का यह निर्णय प्रसशनीय है लेकिन सरकार को निश्चित सीमा तय करके जो भी योग्य परिवार राशन कार्ड से वंचित है उसे राशन कार्ड निर्गत कराना चाहिए।
