मधुबनी जिले के खजौली प्रखंड से रामाशीष जी ने मोबाईल वाणी के माध्यम से बताया कि बिजली विभाग के पदाधिकारी और कर्मचारी के लिए बिजली उपभोक्ता कामधेनु बन गया है। कोई जब चाहे जितनी रकम चाहे और जिस ढंग से चाहे उपभोक्ताओं से वसूला जाता है। इस भ्र्ष्टाचार को देखने वाला कोई नहीं है। चाहे बिजली संयोजन हो,बिजली विपत्र हो या बिजली खम्बा और तार लगाना हो ,हर जगह पैसा अपना करिश्मा दिखा रहा है।बिना पैसे का कोई भी काम इस विभाग में नहीं होता है। स्थिति यह है कि बिजली का खम्बा लगाने वाला संवेदक भी उपभोक्ताओं को धौंस दिखने से बाज नहीं आते।प्रधानमंत्री जी अपने मन की बात तो सुनते हैं परन्तु बिजली उपभोक्ताओं की मन की बात क्यों नहीं सुनते हैं ?
जिला मधुबनी प्रखंड खजौली से रामाशीष सिंह जी मधुबनी मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे है कि खजौली से मैनापट्टी तक साढ़े सात किलोमीटर लम्बी सड़क की स्थिति जर्जर हो गयी है सड़क में जहां-तहाँ गड्ढे हो गए है। सड़क में गड्ढे है या गड्ढो में सड़क पता ही नहीं चलता है।हलकी वर्षा होने पर भी सड़क कीचड़नुमा हो जाता है और पैदल चलने वाले राहगीरों की स्थिति और भी ख़राब हो जाती है।विदित हो की खजौली प्रमुख सड़क से बाबूबरही मुख्यालय तक जानेवाली यह एक मात्र सड़क है।कई पंचायतो के लोगो का आवागमन इसी मार्ग से होता है। पर इतनी प्रमुख सड़क की हालत की सुधि लेने वाला कोई नहीं है
Transcript Unavailable.
बिहार के मधुबनी जिले के खजौली प्रखंड से रामाशीष जी ने मोबाईल वाणी के माध्यम से बताया कि लोक-आस्था का महान पर्व छठ का आज तीसरा दिन है और आज शाम को भगवन भास्कर को अरग दिया जायेगा।शाम को साढ़े चार बजे से अरग शुरू होगा,पांच बज कर तेरह मिनट तक चलेगा। शुक्रवार की सुबह सूर्य को अरग देने के साथ ही लोक-आस्था का ये पर्व समाप्त हो जायेगा तथा व्रत धारी पारण करेंगे और प्रसाद वितरण किया जायेगा .किसी प्रकार की अप्रिय घटना न घटे ,इसके लिए प्रशासन और समाज के प्रत्येक लोगों को सावधान रहने की आवश्यकता है।
जिला मधुबनी प्रखंड खजौली से रामाशीष सिंह जी मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते है कि मधुबनी जिला के चिकित्सा विभाग की भी अजीबो गरीब दास्ताँ है। बिहार सरकार के स्वास्थ्य विभाग की स्थिति यह है कि जब भी किसी चिकित्सा पदाधिकारी का पदस्थापन किसी अस्पताल में हो जाता है तो वे आसानी से वर्षो तक वही पर कुंडली मार कर बैठे रहते है।मालुम हो की मधुबनी जिले के खजौली प्रखंड के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने 2005 में अपना योगदान दिए था ,पर आज तक वे यही पर जमे हुए है ।वे 12 वर्षो से यहाँ पर अपनी मनमानी लापरवाही करते जा रहे है, उन्हें रोकने और टोकने वाला कोई नहीं है।बिहार के स्वास्थ्य मंत्री को अविलंब इस और ध्यान देने की जरुरत है।
जिला मधुबनी प्रखंड खजौली से रामाशीष सिंह जी मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते है कि बिहार में हजारो घरो में दीपावली नहीं जलेगा।कल दीपावली है और छठ व्रत भी आनेवाला है।लेकिन बिहार सरकार के मुलाजिमों की कथित लापरवाही तथा भरस्टाचार की वजह से कई माह बीत जाने के बाद भी राज्य के वृद्ध ,असहाय ,अपंगधारियों को उनके खाता के माध्यम से पेंशन की राशि नहीं उपलब्ध करायी गयी है।ये लोग पंचायत कार्यालय से लेकर प्रखंड कार्यालय तक का चक्कर लगा कर थक चुके है।पैसा के आभाव में ये छठ और दीपावली पर्व कैसे मनाएंगे यह कहना कठिन है।
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
जिला मधुबनी,प्रखण्ड खजौली से रामाशीष सिंह जी मोबाईल वाणी के माध्यम से बता रहे है कि पूर्ण शराब बंदी के कई महीने बीत चुके है।कई लोगो को जेल भी हो चूका है।कई दुपहिया और अन्य वाहन भी जब्त किये जा चुके है। लेकिन फिर भी आये दिन बिहार के किसी-ना-किसी स्थान से भारी मात्रा में शराब जब्त किया जाता है। आखिर क्यों?,बिहार में शराब कहाँ से आता है और कौन इसे लाता है।यदि सभी सरकारी पदाधिकारियों को इसकी जानकारी है तो फिर शहर में शराब का आना बंद क्यों नहीं हो रहा है।इसकी छानबीन सरकार को करनी चाहिए।क्योंकि कहीं-ना-कहीं हमारे सिस्टम में ही गड़बड़ी है।
Transcript Unavailable.
