जिला मधुबनी प्रखंड खजौली से रामाशीष सिंह जी मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते है कि सरकार जनता को विशेष व सुलभ सुविधाएं प्रदान करने के लिए विभिन्न बैंको की शाखाएं गावं स्तर पर खोल दी है।इनमे स्थानीय बैंक मित्र ही पदस्थापित है।जिनको मानदेय प्रदान किया जाता है जिससे बहुत हद तक उनकी बेरोजगारी की समस्या हल हुई है। लेकिन स्थानीय जनता को को विशेष व सुलभ सुविधाएं प्रदान करने के एवज में बैंक ने उनका आर्थिक शोषण व दोहन करना शुरू कर दिया है।जमाकर्ताओ के पैसे बिना उनके द्वारा निकासी के ही गायब होने लगे है।मधुबनी के खजौली स्थित कन्हौली गावं में भारतीय स्टेट बैंक व उत्तर बिहार के ग्रामीण बैंक शखाओं के ये बैंक मित्र कन्हौली के दर्जनों व्यक्तियों को अपनी धोखाधड़ी का शिकार बना चुके है।बेचारे लोग मारे मारे फिरते है पर उनकी सुनने वाला कोई नहीं है।दोस्तों इनकी तरह कोई जानकारी या किसी विषय पर अपना विचार मोबाइल वाणी के साथ बाँटना चाहते हैं ,तो मिस्ड कॉल जरूर करें निःशुल्क नंबर 08800984861 पर।
खजौली मधुबनी से रामाशीष सिंह ने मोबाईल माध्यम से बताया कि "गीतांजलि"महाकवि रविंदर नाथ टैगोर जी की एक महान रचना है।इसमें आम-आदमी की भावनाओं को बहुत ही खूबसूरती से व्यक्त किया गया है।साथ ही इस रचना में मानवीय संवेदनाओं को शृंखला-बद्ध तरीके से अत्यंत सुंदरता से उकेरा गया है।"गीतांजलि" एक ऐसी कृति है,जिसे आप अपने मित्र,सम्बन्धिओं और अन्य प्रियवरों को उपहार के रूप में दे सकते हैं।
Transcript Unavailable.
रामाशीष सिंह,जिला मधुबनी के खजौली प्रखंड से मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते है कि राज्य में विभिन्न सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के पेंशन भुगतान से वंचित हजारों परिवारो में त्राहिमाम बचा हुआ है।वे लोग पेंशन के कारण महीनों से परेशान है फिर भी उनकी पेंशन राशि उनके खाते में नहीं आई है।पेंशन का भुगतान नहीं होने के कारण सबसे दुर्गति स्थानीय मुखियों की हो रही है क्योकि लोगों द्वारा उनसे ही जवाबदेह मांगा जाता है लेकिन मुख्या द्वारा राशि का गबन कर लिया गया है।इसलिए माननीय मुख्यमंत्री को इस गंभीर समस्या पर अविलम्भ ध्यान देना चाहिए।
जिला मधुबनी प्रखंड खजौली से रामाशीष सिंह जी मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते है कि मधुबनी सदर अनुमंडल कार्यालय में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम 2011 के अनुसार राशन कार्ड के अयोग्य पात्रों का कार्ड रद्द करना है।पर इसके विपरीत खाद्य कार्यालय सहायको के द्वारा जिले के विभिन्न प्रखंडों के वैसे योग्य पात्रों को सुचना देकर अयोग्य पात्र बताया गया है ,और राशन कार्ड भी रद्द कर दिया गया है ।खजौली प्रखंड के कन्हौली पंचायत में दर्जनों ऐसे परिवार है जिनके पास तीन -चारा पहिया वाहन है ,पक्का मकान व परिवार के सदस्य की सरकारी नौकरी है ,वैसे एक भी अयोग्य परिवारों को सुचना निर्गत नहीं की गयी है।इस सम्बन्ध में अनुमंडल पदाधिकारी सदर को स्वयं कार्यालयो के सहायकों द्वारा की जा रहे धांधली को रोक कर उन पर अविलम्ब कार्रवाई करनी चाहिए।
मधुबनी जिले के खजौली प्रखंड से रामाशीष सिंह ने मोबाईल वाणी के माध्यम से बताया कि सरकारी निर्देशानुसार सरकारी पदाधिकारिओं को अपना मोबाईल हमेशा ऑन रखना चाहिए,ताकि आवशयकता पड़ने पर जरुरतमंदो की समय से सहायता की जा सके।परन्तु मधुबनी जिले के खजौली प्रखंड में राजपतरित अधिकारिओं के कार्यालय का फ़ोन एवं मोबाईल का स्विच हमेशा ऑफ रहता है।फोन बंद होने के कारण जनता को बहुत तकलीफ हो रही है।मधुबनी के जिला पदाधिकारिओं को अविलम्ब इस समस्या के ऊपर ध्यान देना चाहिए।
बिहार के जिला मधुबनी,प्रखण्ड खजौली से रामाशीष सिंह जी मोबाईल वाणी के माध्यम से बता रहे है कि सरकार के लाख प्रयास के बावजूद भी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दुर्लभ बनती जा रही है।आखिर क्यों सरकार की तरफ से मिलने वाली पोषक राशि,छात्रवृति,मध्याह्न भोजन,साईकिल वितरण जैसी लुभाने वाले योजना भी शिक्षा के लिए निजी विद्यालयों की ओर बढ़ते विकास को नहीं रोक पा रहे है।क्योंकि सरकारी विद्यालयों में छात्रों का अनुपात सही नहीं है।योग्य शिक्षकों का आभाव है।सरकारी विद्यालयों के शिक्षक अपनी जवाबदेही से भागते है।वेतन विषमता के कारण उनमे अध्यापन के प्रति उत्साह में कमी है।जिसके कारण सरकारी विद्यालयों में पढ़ाई-लिखाई चौपट है।दूसरी ओर निजी विद्यालयों में विद्यार्थियों पर नियन्त्रण रखा जाता है तथा अध्यापन की निगरानी भी की जाती है।क्योंकि उन्हें भय रहता है की अगर अच्छी शिक्षा ना दी जाये तो छात्रों की संख्या घट जाएगी।और इसका असर विद्यालय की आमदनी पर पड़ेगा।इसलिए ये कड़ी मेहनत,निगरानी एवं अनुशासन पर ध्यान देते है और इसका परिणाम अच्छा आ रहा है।दोस्तों इनकी तरह आप भी कोई जानकारी या किसी विषय पर अपना विचार मोबाइल वाणी के साथ बाँटना चाहते हैं ,तो मिस्ड कॉल जरूर करें हमारे निःशुल्क नंबर 08800984861 पर।
Transcript Unavailable.
जिला मधुबनी प्रखंड खजौली से रामाशीष सिंह जी मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते है की समस्तीपुर जयनगर रेलखंड के खजौली रेलवे स्टेशन पर यात्रियों के लिए कोई भी बुनियादी सुविधा नहीं है।बुनियादी सुविधा ही नहीं वरण गाड़ी पकड़ने के लिए स्टेशन पर प्रतिक्षारत यात्रियों के बैठने के लिए कोई सुविधा भी नहीं है।बीमार यात्रियों को घंटो रेलवे प्लेटफॉर्म पर रेल पकड़ने के लिए खड़ा रहना पड़ता है।इतना ही नहीं यहाँ पर धूलकण भी ज्यादा उड़ते है जिससे स्वांस जनित बिमारी होने का खतरा बढ़ जाता है।टिकट काउंटर का नहीं होना भी लोगो की समस्या का कारण बना हुआ है।
Transcript Unavailable.
