संग्रामपुर प्रखण्ड के बरवा पंचायत बाबू टोला वार्ड-6 में मां भगवती प्राण प्रतिष्ठा को लेकर सोमवार को कलश यात्रा निकाली गयी। यात्रा में सैकड़ो कुवांरी कन्याओ ने श्रद्धालुओं के साथ गण्डक नदी के पुछरिया घाट पर पहुंच कर वैदिक मंत्रोच्चार के साथ यज्ञ के लिए कलश में जल भरा। मुख्य यजमान सह उप मुखिया संजीव सिंह ने बताया कि यज्ञ तीन दिनों तक चलेगा। इसमें यज्ञ के अंतिम दिन 13 मार्च को लगभग दस हजार श्रद्धालुओं के लिए महाप्रसाद की व्यवस्था स्थानीय ग्रामीणों द्वारा की गई हैं।