चिलचिलाती धूप व पड़ रही भीषण गर्मी से रक्सौल व सीमा क्षेत्र में पानी संकट उत्पन्न हो गया है, जिससे लोगों के साथ साथ मवेशियों को जूझना पड़ रहा है। वहीं बारिश नहीं होने से रक्सौल नगरपरिषद व सीमा क्षेत्र में जलस्तर नीचे चला गया है, जिसके कारण जलसंकट उत्पन्न हो गया है। चारों तऱफ पानी के लिए त्राहिमाम है,इन समस्याओं से निजात दिलाने को लेकर चैंबर के महासचिव आलोक कुमार श्रीवास्तव ने ईमेल द्वारा जिलाधिकारी, एसडीएम व कार्यपालक पदाधिकारी नगरपरिषद को पत्र भेजकर कर प्रमुख बिंदुओं पर ध्यान केंद्रित कराने का प्रयास किया है,ताकि प्रशासन के द्वारा कारगर उपाय किया जा सके। चैंबर के मीडिया प्रभारी सह प्रवक्ता शम्भु प्रसाद चौरसिया ने कहा किअधिकारियों के द्वारा शीघ्र संकट से जूझ रहे लोगों को राहत कार्य में कारगर उपाय करने का प्रयास किया जाना चाहिए।