मोतिहारी नगर निगम क्षेत्र का वार्ड 4 दारोगा टोला मोहल्ला। मोहल्ले में सड़क पर जलजमाव से लोगों को आवागमन में काफी परेशानी हो रही है। बिना बारिश के ही यहां सालोभर सड़क पर जलजमाव की स्थिति रहती है। बरसात में तो यहां का हालात पूरी तरह नारकीय हो जाता है। आधा-अधूरा बना है नाला दारोगा टोला में सिटी रेसिडेंसियल स्कूल के पास तक नाला बना है। उसके बाद आगे नाला बना ही नहीं है। ऐसे में घराें का पानी उक्त नाला से होकर सड़क पर बह रहा है। गंदे पानी के भारी जलजमाव से आवागमन की है समस्या सड़क पर नाले के गंदे पानी का जमाव सालों भर बना रहता है। मुख्य सड़क से बायीं ओर जाने वाले रास्ते में स्थिति और भयावह है। यहां पूरा सड़क पानी से जलमग्न है। जहां आने-जाने में स्थानीय लोगों को काफी परेशानी होती है। स्थानीय लोगों के अनुसार इस पथ में आगे माई स्थान मंदिर भी है। जहां पूजा के लिए आने-जाने वालों को काफी कठिनाई होती है। नाला व सड़क निर्माण की है आवश्यकता समस्या के निदान के लिए यहां नाला व सड़क निर्माण की आवश्यकता है। आधा-अधूरा नाला निर्माण से समस्या हो रही है। जो नाला का निर्माण किया गया, उसके पानी की निकासी की व्यवस्था नहीं की गयी।
