रक्सौल एनएच बाईपास से छौडादानों तक जीबीसी कैनाल पथ का निर्माण कार्य तो चल रहा है। लेकिन कार्य की धीमी गति और सड़क की चौड़ाई कम होने से कई तरह की समस्या उत्पन्न हो रही है। यह सड़क निर्माण के साथ ही उखड़ने लगी है। सड़क निर्माण कार्य पथ निर्माण विभाग करा रहा है। जिस कार्य का जिम्मा यूपी बलिया के प्रभु नाथ प्रसाद ठेकेदार कंपनी को मिला है। स्थिति यह है कि शहर के कोईरिया टोला नहर चौक से कौड़िहार नहर चौक तक आये दिन जाम की समस्या उत्पन्न हो रही है। जिससे अंबेडकर बस अड्डा से आने व जाने वाले यात्रियों सहित अनुमंडल व प्रखंड कार्यालय तथा रेलवे स्टेशन आने व जाने वाले लोगों को घंटों जाम से रूबरू होना पड़ रहा है। लेकिन इसकी सुधि न तो संबंधित विभाग को ही है और ना ही निर्माण एजेंसी को ही। 23.87 किलोमीटर लंबी व 3.75 मीटर चौड़ी बन रही सड़क रक्सौल एनएच बाईपास से छौडादानों तक जाने वाली जीबीसी कैनाल पथ 23.87 किलोमीटर लंबी एवम 3.75 मीटर चौड़ी बन रही है। जिसके निर्माण पर करीब 32 करोड़ रूपये की खर्च आनी है। अब तक मात्र 19 किलोमीटर ही बीएम बनी है सड़क रक्सौल एनएच बाईपास से छौडादानों तक जीबीसी कैनाल पथ कुल 23.87 किलोमीटर बीएम सड़क बननी है। इनमें अबतक झिटकहिया तक 19 किलोमीटर सड़क ही बीएम बनी है। घंटों लग रहा जाम सड़क में अंबेडकर बस अड्डा है जहां प्रतिदिन दर्जनों बसे आती व जाती है। इस सड़क की चौड़ाई कम होने से घंटों जाम की स्थिति बनी रहती है। जिससे यात्रियों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। कहते है ंअधिकारीपथ निर्माण विभाग मोतिहारी डिवीजन के कार्यपालक अभियंता अशोक कुमार का कहना है कि निर्माण कंपनी को निर्धारित समय सीमा के अंदर गुणवतापूर्ण कार्य को पूरा करने का निर्देश दिया गया है।