चिरैया थाना क्षेत्र के बारा जयराम गांव में प्रेम विवाह के महज पांच माह बाद ही नव विवाहिता की हत्या कर गायब किए गए शव को चिरैया पुलिस ने बरामद कर लिया है। शव की बरामदगी बारा जयराम गांव के सरेह से हुई। हत्यारों ने बड़े ही शातिराना अंदाज में हत्या कर शव को पुआल से ढक दिया था। ताकि रात होते ही पुआल में आग लगा कर साक्ष्य को मिटा दिया जाए।
