शहर का एक ऐसा मोहल्ला भी है, जहां बाइक से कौन कहे पैदल भी संभलकर जाना होता है। थोड़ी भी लापरवाही हुई तो चोटिल होना तय है। हालात तो यह है कि यहां रिक्शा व ऑटो नहीं आता। जिससे अगर कोई गंभीर बीमार हो जाये तो डॉक्टर के पास ले जाने में लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ती है। जी हां, बात हो रही है शहर के वार्ड 12 व 13 को जोड़ने वाली आदर्श नगर मोहल्ले की। ध्वस्त नाला व स्लैब से पानी निकासी की है समस्या आदर्श नगर मोहल्ले की मुख्य सड़क के बीचोबीच पूर्व से नाला बना हुआ है। धीरे-धीरे मरम्मत के अभाव में नाला ध्वस्त होता चला गया। आज तो स्थिति काफी बदहाल हो गयी है। नाला ध्वस्त हो जाने से पानी का बहाव नहीं हो रहा। जिससे सड़क की स्थिति नारकीय हो गयी है। बरसात में तो स्थिति और खराब हो जाती है। नाले का पूरा स्लैब है क्षतिग्रस्त वार्ड 12 व 13 को जोड़ने वाले इस नाले का स्लैब जगह-जगह पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। कई जगह तो काफी खतरनाक स्थिति हो गयी है। स्लैब टूटने से कई जगह सड़क के बीचोबीच नाला खुला स्थिति में है। वहीं स्लैब भी एक समान नहीं रखा गया है। ऐसे में यहां आना-जाना लोगों के लिए खतरे का सबब बना रहता है। मोहल्लेवासियों के अनुसार कितने लोग तो इसमें गिरकर चोटिल हो गये।
