मोतिहारी नगर निगम क्षेत्र के वार्ड नंबर 19 का एसएनएस कॉलेज पथ। ज्ञानबाबू चौक से उक्त पथ में आप जैसे ही प्रवेश करेंगे आपका सामना जलजमाव से होगा। यहां हमेशा नाले के गंदे पानी का जमाव बना रहता है। जिससे लोगाें को आने-जाने में काफी परेशानी होती है। वहीं, गंदे पानी से उठने वाले बदबू से अगल-बगल के लोगों को काफी परेशानी होती है। नाले का पानी बह रहा है सड़क परयहां का नाला काफी पूराना व जर्जर स्थिति में है। पानी का बहाव नहीं हो पाने से गंदा पानी सड़क पर फैला रहता है। जिससे आने-जाने वालों को काफी परेशानी होती है। नाले का काफी समय से मरम्मत नहीं होने से यह अधिकांश जगहों पर ध्वस्त स्थिति में है। बरसात में तो सड़क पर हो जाता है भारी जलजमाव बिना बारिश के ही यहां सालों भर नाले के पानी का सड़क पर जमाव रहता है। बरसात के समय तो सड़क की स्थिति नारकीय हो जाती है। यहां दो से तीन फीट तक पानी का जमाव हो जाता है। जिससे लोगों को घरों से निकलने में परेशानी होती है।
