बाल श्रम के विरुद्ध बिहार’ को लेकर आयोजित पखवाड़ा दिवस को लेकर शनिवार को अरेराज के स्कूली बच्चों ने शनिवार को अरेराज के सड़कों पर बाल श्रम के विरोध में जागरूकता रैली निकाली। जिसका नेतृत्व श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी अरेराज, सोनिया वर्माने किया। जिला श्रम अधीक्षक के निवेदन पर आयोजित इस जागरूकता रैली को सम्बोधित करते हुए श्रम परिवर्तन पदाधिकारी अरेराज सोनिया वर्मा ने बाल श्रम के विरुद्ध आवाज उठाते हुए कहा कि चौदह वर्ष से कम उम्र के बच्चों से दुकान,ढाबा,ईटउद्योग,चाय दुकान ,मोटरसायकिल दुकान व घरेलू नॉकर के रूप में बाल श्रम के रूप में काम करवाना अपराध है। बाल श्रम कराने के मामले में छहमाह से दो वर्ष तक की सजा या 50 हजार रुपये दोनों के दण्ड का प्रावधान है। इसिलिए बच्चों ने बाल मजदूरी कराना गैर कानूनी है। रैली में मध्यविद्यालय बालक के एचएम अरबिंद कुमार दुबे,शिक्षिका हेमलता कुमारी, प्रियंका कुमारी,गुंजा कुमारी,कस्तूरबा की श्यामा कुमारी,सुनील तिवारी आदि की सक्रियता देखी गयी