शिकारगंज थाना क्षेत्र के सिरौना गांव में बच्चों के बीच हुए मामूली विवाद को लेकर हुए मारपीट में एक महिला सहित चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए है। सभी घायलों को ढाका रेफरल अस्पताल के डॉक्टरों ने मोतिहारी रेफर कर दिया है। मामले को लेकर जख्मी विजय साह ने एफ आई आर दर्ज कराने के लिए थाना में एक आवेदन पत्र दिया है। जिसमें पड़ोसी लक्ष्मण प्रसाद, मनोज प्रसाद,भैरव प्रसाद, अजीत कुमार व रौशन कुमार को आरोपित किया गया है। दिए गए आवेदन पत्र में कहा गया है घटना के समय वे अपनी दूकान के पास खड़ा थे। इसी बीच आरोपियों ने बच्चों के विवाद को लेकर मारपीट करना शुरू कर दिया। बीच बचाव करने आए मंतोष कुमार,आकाश जयसवाल व सविता देवी को भी मारपीट कर जख्मी कर दिया है। थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांचोपरांत केस दर्ज कर कारवाई की जायेगी।