लखौरा थाना क्षेत्र के पकही गांव के सरेह में यमुनी नदी के किनारे 45 वर्षीय अधेड़ का शव शनिवार सुबह पेड़ में लटका मिला। ग्रामीण सुबह सरेह की ओर गये तो देखा कि एक व्यक्ति का शव पेड़ में लटका है। इसे देख ग्रामीणों ने शोर मचाना शुरू किया। घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। मृतक की पहचान घोड़ासहन थाना के निमोइया गांव निवासी सिकिन्द्र मुखिया के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही लखौरा थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और शव को पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी भेज दिया।
