शहर में स्वछंद विचरण करने वाले आवारा पशु लोगों के लिए परेशानी का सबब बने हुए हैं। एक तो इनकी चपेट में आने से आये दिन कई लोग दुर्घटना का शिकार हो जाते हैं। वहीं, दूसरी इनके कारण जाम की समस्या भी खड़ी हो जाती है। शहर के सड़कों के किनारे कूड़ा डंपिंग वाले स्थलों पर अक्सरहां इनका जमावड़ा रहता है। इनकी चपेट में आने से महिलाएं व बच्चे कई बार चोटिल व घायल हो जाते हैं। इन पर किसी तरह का कोई नियंत्रण नहीं है। अक्सरहां आवारा पशु सड़कों के बीच में ही बैठे रहते हैं। जिससे ट्रैफिक की समस्या खड़ी हो जाती है। इस पर रोकथाम के लिए नगर निगम को ठोस पहल करने की जरूरत है। नगर निगम को चाहिए कि आवारा कुत्तो पर नकेल कसने के लिए आवश्यक पहल करें। नगर निगम आवारा कुत्तों को पकड़ने का काम करें। जिससे कि शहर वासियों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो। अभी लोगों में खौफ है। उक्त बातें समाज के विभिन्न वर्ग से वाट्सएप संवाद में उभर कर सामने आयी।