चकिया में फाइनेंस कर्मी लूटकांड में लूटेरों की बाइक बरामद चकिया पुलिस ने आशीर्वाद फाइनेंस कर्मी लूटकांड में अपराधियों द्वारा इस्तेमाल की गई बाइक को बरामद कर लिया है। विदित हो कि शुक्रवार की रात आठ बजे के करीब आशीर्वाद फाइनेंस के आडिटर दीपक अपनी बाइक से अपने घर कोटवा जा रहे थे। इसी दौरान चकिया थाना क्षेत्र स्थित रामकरण पकड़ी गांव के समीप पेट्रोल पंप मे तेल लेने रूके।जहां से एक बाइक पर सवार दो बदमाश उनके पीछे लग गये।कुछ दूर जाकर बदमाशों ने फाइनेंस कर्मी की बाइक रोक उनसे उनका लैपटॉप वाला बैग व अन्य सामान लूट लिया। सूचना के बाद पुलिस ने लैपटॉप के लोकेशन के आधार पर थाना क्षेत्र के बलोचक से बदमाशों द्वारा लूटकांड में उपयोग की गई आई स्मार्ट बाइक बरामद कर ली है। चकिया इंस्पेक्टर सह थानाध्यक्ष धनंजय कुमार ने बताया कि घटना को लेकर मामला दर्ज कर लिया गया है।लूटकांड में उपयोग की गई बाइक को पुलिस ने बरामद कर लिया है।उन्होंने कहा कि अपराधियों की पहचान भी कर ली गई है। शीघ्र ही अपराधी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
