दिनांक 01 जुलाई 2022 को चोरौत प्रखण्ड के, बररी बेहटा पंचायत वार्ड नम्बर 06 के योगेंद्र राम उम्र लगभग 74 साल पिता दुलारचंद राम की मृत्यु लगभग 4 बजे वर्जपात (ठनका) गिरने से हो गई। जिला पदाधिकारी के निर्देशानुसार आपदा राहत राशि से मृतक के आश्रित को लाभ देने को लेकर अंचलाधिकारी चोरौत द्वारा ससमय स्व योगेंद्र राम के परिजन फूलचंद राम को चार लाख का चेक दिया गया। जिसपर उनके परिजन फूलचंद राम ने कहा कि मुसीबत की इस घड़ी में राहत राशि उपलब्ध कराने को लेकर जिला पदाधिकारी एवं जिला प्रशासन को बहुत-बहुत धन्यवाद।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
