झखिया में पुलिस के साथ डॉग स्कॉयड टीम भी शराब खोजने में लगी थी। जहाँ जमीन के अंदर छुपा कर रखा गया शराब भी पकड़ा गया। थानाध्यक्ष संजय चौधरी ने बताया कि डॉग स्कॉयड की टीम के साथ चप्पे चप्पे की छापेमारी की गई। जहां से दर्जनों बोतल अंग्रेजी शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि आगे भी लगातार छापेमारी की जाएगी। साथ ही शराब तस्करों को किसी भी सूरत में नही बक्शा जाएगा।