चैलाहा से पुलिस ने 108 लीटर चुलाई शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष संजय चौधरी ने बताया कि गिरफ्तार तस्कर थाना क्षेत्र के झखिया का रामनारायण शर्मा है। जो मझरिया मन के किनारे से चुलाई शराब लेकर जटवा पुल के पास एक दुकानदार को देने जा रहा था।