थाना क्षेत्र के चैलाहा,खड़वा, व मुशहर टोली में शुक्रवार को छापेमारी की गई। जहां करीब ढाई हजार लीटर अर्धनिर्मित चुलाई शराब बिनष्ट किया। थानाध्यक्ष संजय चौधरी ने बताया कि ज्यादात्तर भठ्ठिया नदी की किनारे मिट्टी के अंदर छुपाकर रखी गई थी। जिसे कुदाल से काटकर बहा दिया गया। छापेमारी टीम में एएलटीएफ व एएसआई रामपाल शामिल थे।
