20 लीटर चुलाई शराब के साथ कारोबारी गिरफ्तार पुरनहिया---पुलिस ने सोमवार की संध्या मे अदौरी बागमती नदी घाट से बिक्री के लिये ले जा रहे 20 लीटर चुलाई देशी शराब जप्त किया है।साथ ही पुलिस ने कारोबारी पिपराही थाना क्षेत्र के बेलवा निवासी हरेन्द्र सहनी को भी गिरफ्तार कर लिया है।थानाध्यक्ष मुन्ना कुमार गुप्ता ने बताया कि गिरफ्तार शराब कारोबारी को मंगलवार को न्यायिक हिरासत मे भेज दिया गया है।